[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में मिली हार के बाद हर तरफ उसकी आलोचना हो रही है. इस बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर भी सामने आई है. हैदराबाद टेस्ट में हार मिलने के बाद भारत के दो खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. इसकी वजह से चयनकर्ताओं को दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव करना पड़ा है. घरेलू क्रिकेट में धमाका करने वाले बैटर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था. मेहमान टीम ने आखिरी दो दिन के खेल में पलटवार करते हुए भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की. पहली पारी में 246 रन पर सिमटने के बाद टीम इंडिया ने 190 रन की बढ़त बनाई थी. दूसरी पारी में ओली पोप ने 196 रन की पारी खेलते हुए टीम को मैच में आगे कर दिया. 231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम डेब्यू कर रहे टॉम हार्टली के दूसरी पारी में झटके 7 विकेट की वजह से महज 202 रन बना पाई.
The Men’s Selection Committee have added Sarfaraz Khan, Sourabh Kumar and Washington Sundar to India’s squad.#INDvENG https://t.co/xgxI8NsxpV
— BCCI (@BCCI) January 29, 2024
टीम इंडिया में बड़े बदलाव
भारतीय टीम में पहला टेस्ट हारने के बाद बड़े बदलाव किए गए हैं. हालांकि यह बदलाव इंग्लैंड से मिली हार की वजह से नहीं बल्कि खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण किया गया है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर चयनकर्ताओं ने वाशिंगटन सुंदर और सरफराज खान के नाम की घोषणा की है. आवेश खान को पिछले दिनों रिलीज किया गया था उनके स्थान पर सौरव कुमार को टीम में जगह दी गई है.
ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले बैटर शामिल
घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय से धमाका कर रहे सरफराज खान को चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली दूसरे टेस्ट मैच से पहले मौका दिया है. इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेली जा रही अनाधिकृत टेस्ट सीरीज में सरफराज ने दूसरे टेस्ट में 161 रन की शानदार पारी खेली थी. 2020 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई की तरफ से खेलते हुए सरफराज ने 301 रन की नाबाद पारी खेली थी. 45 फर्स्टक्लास मैच में इस बैटर ने कुल 3912 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक शामिल है.
.
Tags: India vs Engalnd, KL Rahul, Sarfaraz Khan
FIRST PUBLISHED : January 29, 2024, 17:35 IST
[ad_2]
Source link