Home Breaking News IND vs NZ U19 Live Score: भारत को पांचवां झटका, प्रियांशु आउट, सरफराज के छोटे भाई मुशीर ने शतक जड़ा

IND vs NZ U19 Live Score: भारत को पांचवां झटका, प्रियांशु आउट, सरफराज के छोटे भाई मुशीर ने शतक जड़ा

0
IND vs NZ U19 Live Score:  भारत को पांचवां झटका, प्रियांशु आउट, सरफराज के छोटे भाई मुशीर ने शतक जड़ा

[ad_1]

04:38 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: मुशीर खान का शतक

अंडर-19 विश्व कप में सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान का कमाल देखने को मिल रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-सिक्स मुकाबले में शतक जड़ा। उन्होंने 109 गेंद पर शतक पूरा किया। मुशीर का यह इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 118 रन की पारी खेली थी। सरफराज का हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। भारत ने 43 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। फिलहाल मुशीर के साथ प्रियांशु मोलिया क्रीज पर हैं।

04:28 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: भारत को चौथा झटका

219 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। अरावेली अवनीश को रेयान सोर्गस ने थॉम्पसन के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल मुशीर खान 96 रन और प्रियांशु मोलिया एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

04:06 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: भारत को तीसरा झटका

भारत को 192 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान उदय सहारन बड़े शॉट के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें ओलिवर तेवतिया ने जैक कमिंग के हाथों कैच कराया। उदय ने 57 गेंद में 34 रन की पारी खेली। मुशीर और उदय के बीच तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। मुशीर शतक के करीब हैं। वह 87 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, अरावेली अवनीश सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

03:57 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: भारत का स्कोर 200 के करीब

35 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 190 रन है। मुशीर खान 85 रन और कप्तान उदय सहारन 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हो चुकी है। आदर्श सिंह 52 रन बनाकर आउट हुए।

03:11 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: भारत को दूसरा झटका

भारत को 105 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। आदर्श सिंह 58 गेंद में 52 रन की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें जैक कमिंग ने ओलिवर तेवतिया के हाथों कैच कराया। आदर्श ने अपनी पारी में छह चौके लगाए। फिलहाल मुशीर खान और कप्तान उदय सहारन क्रीज पर हैं।

02:32 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: आदर्श अर्धशतक के करीब

भारत ने 12 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल आदर्श सिंह 43 रन और मुशीर खान 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अर्शिन कुलकर्णा नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। आदर्श और मुशीर के बीच 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

01:56 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: भारत को पहला झटका

भारत को 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अर्शिन कुलकर्णा नौ गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मेसन क्लार्क ने एवाल्ड के हाथों कैच कराया। फिलहाल मुशीर खान और आदर्श सिंह क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 28 रन है।

01:44 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: भारतीय ओपनर्स क्रीज पर

भारत के ओपनर्स आदर्श और अर्शिन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया ने तीन ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं। आदर्श नौ रन और अर्शिन छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।

01:33 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: भारत-न्यूजीलैंड का अब तक का सफर

भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन, दूसरे मैच में आयरलैंड को 201 रन और तीसरे मैच में अमेरिका को 201 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में नेपाल को 64 रन, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को एक विकेट से हराया था। तीसरे मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से शिकस्त दी।

01:30 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: जेम्स नेल्सन, टॉम जोन्स, स्नेहिथ रेड्डी, लाचलान स्टैकपोल, ऑस्कर जैक्सन (कप्तान), ओलिवर तेवतिया, जेक कमिंग, एलेक्स थॉम्पसन (विकेटकीपर), इवाल्ड श्रेडर, रेयान सोर्गस, मेसन क्लार्क।

भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौमी पांडे।

01:21 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

न्यूजीलैंड के कप्तान ऑस्कर जैक्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम में तीन बदलाव हुए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान उदय सहारन ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, इसलिए टॉस हारकर भी वह खुश हैं। उदय ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

01:18 PM, 30-Jan-2024

IND vs NZ U19 Live Score: भारत को पांचवां झटका, प्रियांशु आउट, सरफराज के छोटे भाई मुशीर ने शतक जड़ा

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज अंडर-19 विश्व कप में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से जारी है। सुपर सिक्स का यह मैच ब्लोमफोंटेन के मांगाउंग ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने ग्रुप लेवल के अपने सभी मैच जीते थे। वहीं, न्यूजीलैंड को ग्रुप स्तर पर तीन में से दो में जीत मिली थी। पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here