Home Breaking News Kariman: सात समंदर पार मिस्र की किशोरी करीमन ने गाया- ‘देश रंगीला…’; PM मोदी भी हुए मुरीद, बधाई संदेश भेजा

Kariman: सात समंदर पार मिस्र की किशोरी करीमन ने गाया- ‘देश रंगीला…’; PM मोदी भी हुए मुरीद, बधाई संदेश भेजा

0
Kariman: सात समंदर पार मिस्र की किशोरी करीमन ने गाया- ‘देश रंगीला…’; PM मोदी भी हुए मुरीद, बधाई संदेश भेजा

[ad_1]

India Republic Day Egyptian Girl Kariman PM Modi Hails Desh Rangeela Song Performance

गणतंत्र भारत की धाक: मिस्र की किशोरी करीमन ने ‘देश रंगीला-रंगीला’ गाया; मुरीद हुए PM मोदी ने बधाई दी
– फोटो : amar ujala graphics

विस्तार


करीमन मिस्र की किशोरी हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के प्रधानमंत्री मोदी को भी मुरीद बना लिया। मौका था भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का। राजधानी काहिरा में भारतीय दूतावास में आयोजित समारोह में करीमन ने देशभक्ति गाने पर परफॉर्म किया। दूतावास की तरफ से करीमन की शानदार और प्रेरक प्रस्तुति की वीडियो शेयर की गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट की गई इस वीडियो का प्रधानमंत्री मोदी ने खुद संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि करीम की प्रस्तुति बेहद शानदार है।

करीमन को पीएम मोदी ने दी बधाई

28 जनवरी को शेयर की गई इस वीडियो को अब तक लाखों सोशल मीडिया यूजर्स देख चुके हैं। हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं। जब करीमन ने ‘देश रंगीला-रंगीला…’ गाने पर परफॉर्म किया तो ऐसा लगा जैसे दूतावास में मौजूद हर भारतीय और भारतवंशी देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो गया। उसकी प्रस्तुति ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह को सात समंदर पार भी यादगार बना दिया। इसमें कोई दो राय नहीं। खुद पीएम मोदी ने इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए करीमन को बधाई संदेश भेजा। पीएम के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने भी करीमन को शुभकामनाएं दीं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here