Home World World Largest Cruise: 20 मंजिल ऊंचाई, 7 स्वीमिंग पूल और लग्जरी सुविधाओं की भरमार…ऐसा है दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज

World Largest Cruise: 20 मंजिल ऊंचाई, 7 स्वीमिंग पूल और लग्जरी सुविधाओं की भरमार…ऐसा है दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज

0
World Largest Cruise: 20 मंजिल ऊंचाई, 7 स्वीमिंग पूल और लग्जरी सुविधाओं की भरमार…ऐसा है दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज

[ad_1]

 World Largest Cruise Ticket: दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज अपनी पहली समुद्री यात्रा पर निकल चुका है. रॉयल कैरेबियन ग्रुप के इस क्रूज का नाम आइकन ऑफ द सीज है. इस क्रूज ने अपनी पहली यात्रा रविवार को अमेरिका के मियामी से शुरू की. ये क्रूज 7 दिनों तक अलग-अलग कैरेबियन द्वीपों की सैर करवाने के बाद 3 फरवरी को मियामी लौट आएगा. दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज कहे जा रहे आइकन ऑफ द सीज 12 सौ फीट लंबा है और इसका वज़न ढाई लाख गीगा टन है. अब आपको इस क्रूज के बारे में कुछ कमाल की बातें बताते हैं. 

  • इस क्रूज में जो इंजन लगा है वो करीब 91 हजार हॉर्स पावर का है यानी लगभग साढ़े 13 लाख CC का.

  • यानी इस क्रूज का इंजन 1000 CC वाली साढ़े 13 सौ कारों के इंजन जितना शक्तिशाली है.

  • समुद्र में ये क्रूज अधिकतम 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है.

  • 20 मंज़िला इस क्रूज पर एक बार में 7960 लोग सवार हो सकते हैं.

  • इनमें पांच हजार 610 यात्री और 2350 चालक दल के सदस्य शामिल हैं.

  • चलता फिरता शहर कहे जा रहे इस क्रूज पर 7 स्विमिंग पूल और 7 वॉटर स्लाइड्स हैं.

  • इस क्रूज पर खाने-पीने और एंटरटेनमेंट की बेहतरीन सुविधाएं हैं.

  • यात्रियों को यहां कई तरह के स्नैक्स बार, रेस्ट्रॉन्ट, एंटरटेनमेंट जोन, एक्वॉपार्क और स्काई वॉक की सुविधा मिलेंगी.

  • लग्जरी और सुविधाओं के आधार पर इस क्रूज में 2800 से ज्यादा छोटे-बड़े केबिन हैं.

  • इन केबिन का किराया डेढ़ लाख रुपये से शुरू होकर 12 लाख रुपये प्रति व्यक्ति तक है.

  • इसमें 6 ड्यूल फ्यूल इंजन लगे हैं और यह लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) से लैस है. ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन और सल्फर की मात्रा को कम करने के लिए क्रूज लाइन्स इंटरनेशनल असोसिएशन ने इस ईंधन के विकल्प का समर्थन किया है.

  • एंटरटेनमेंट की बात करें तो लोगों के मनोरंजन के लिए 50 म्यूजिशियन, कॉमेडियन और 16 पीस का ऑर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया है. 

  • एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड के टुर्कु स्थित शिपयारड में 900 दिनों में इस शिप का निर्माण किया गया है. इसको बनाने में करीब 2 बिलियन डॉलर की लागत आई है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here