Home Sports आकाश चोपड़ा ने इस खिलाड़ी की कुंडली में निकाला दोष, स्पेशल इनिंग खेलकर हुआ बाहर

आकाश चोपड़ा ने इस खिलाड़ी की कुंडली में निकाला दोष, स्पेशल इनिंग खेलकर हुआ बाहर

0
आकाश चोपड़ा ने इस खिलाड़ी की कुंडली में निकाला दोष, स्पेशल इनिंग खेलकर हुआ बाहर

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. केएल राहुल को पहले टेस्ट के दौरान दर्द की समस्या हुई थी. इस कारण वह दूसरा मैच नहीं खेलेंगे. पूर्व क्रिकेटर ने राहुल की लगातार इंजरी को देखते हुए कहा है कि राहुल की कुंडली में राहु बैठा है.

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” केएल राहुल के जीवन की सबसे बड़ी परेशानी उनकी इंजरी है. वह हमेशा गलत समय पर चोटिल हो जाते हैं. सब कुछ ठीक चलता रहता है फिर वे अचानक चोटिल हो जाते हैं. सब ठीक चलता है फिर कोविड आ जाता है. उनके साथ हमेशा कुछ न कुछ गलत होता आया है.”

Ind vs Eng: दूसरे टेस्ट से पहले हरभजन सिंह ने दी टीम इंडिया को वार्निंग, बोले- कहीं हार न जाए…

आकाश ने आगे कहा,” इनकी कुंडली में राहु बैठा हुआ है. मुझे लग रहा है. सब कुछ उनके साथ ठीक चल रहा होता है और फिर अचानक से कुछ गड़बड़ हो जाता है.” बता दें कि केएल राहुल अब तक नवंबर 2021 के बाद से कुल 11 बार चेटिल हो चुके हैं. इस दौरान उन्हें कई सीरीज तो कई मैच भी मिस करने पड़े.

सरफराज खान को टेस्ट टीम में मौका मिलने से भारतीय बल्लेबाज गदगद्, कहा- उत्सव की तैयारी करो…

पहली इनिंग में खेली थी बड़ी पारी

केएल राहुल ने भारत के लिए पहले टेस्ट की पहली इनिंग में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 123 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान राहुल ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे. वहीं, दूसरी इनिंग में राहुल फ्लॉप रहे थे. वह 48 गेंदों में सिर्फ 22 रन बना सके थे. पारी के दौरान सिर्फ 3 चौके मारे थे.

Tags: Aakash Chopra, India Vs England, KL Rahul, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here