[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस समय मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. टीम इंडिया की तीनों फॉर्मेट की टीम से बाहर चल रहे शिखर भारतीय टीम से भी बाहर चल रहे हैं. दूसरी ओर ,उनकी परिवारिक जिंदगी भी अब कुछ ठीक नहीं है. शिखर अपने बेटे से अलग रह रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि वह अपने बेटे को कितना ज्यादा मिस कर रहे हैं.
शिखर धवन ने हाउस ऑफ बॉम्बे वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा,”जब मैं एक हफ्ते के लिए ऑस्ट्रेलिया में अपने बेटे से मिलने जाता था, तो वह मुझसे केवल कुछ घंटों के लिए मिलता था. मैं उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता हूं, चाहता हूं कि वह मेरी बांहों में सोए, मैं उसे गले लगाना चाहता हूं. उसे तंग करूं, उसे पिता का प्यार दूं. जिसका वह हकदार है. पिछले 5-6 महीनों से मेरी उससे कोई बात नहीं हुई है.”
Ind vs Eng: दूसरे टेस्ट से पहले हरभजन सिंह ने दी टीम इंडिया को वार्निंग, बोले- कहीं हार न जाए…
शिखर धवन ने इससे पहले दिसंबर में अपने बेटे को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था धवन ने लिखा था कि एक साल हो गया जब मैंने तुम्हें व्यक्तिगत तौर पर देखा था. अब करीब तीन माह से मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है, इसलिए तुम्हें विश करने के लिए वही तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं. मेरे बेटे..तुमको बर्थडे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं”
स्टार बैटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के रास्ते अलग हुए अब काफी वक्त बीत चुका है. बता दें कि आयशा ऑस्ट्रेलियाई मूल की नागरिक हैं. धवन से शादी के बाद 2014 में उनका बेटा हुआ, जिसका नाम जोरावर है. करीब 8 साल धवन और आयशा का रिश्ता अच्छा चला, लेकिन 2020 आते-आते दोनों के बीच अनबन हो गई. इसके बाद से धवन और आयशा अलग-अलग रहने लगे.
.
Tags: Shikhar dhawan, Team india
FIRST PUBLISHED : January 30, 2024, 13:57 IST
[ad_2]
Source link