Home Breaking News ‘फाइटर’ की सफलता पर गदगद ऋतिक, बोले- बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अलावा परिवार की राय भी महत्वपूर्ण

‘फाइटर’ की सफलता पर गदगद ऋतिक, बोले- बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अलावा परिवार की राय भी महत्वपूर्ण

0
‘फाइटर’ की सफलता पर गदगद ऋतिक, बोले- बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अलावा परिवार की राय भी महत्वपूर्ण

[ad_1]

Hrithik Roshan on Fighter success says Feedback from my sons family and partner is extremely important

फाइटर
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार


अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘फाइटर’ की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के बाद एक बार फिर ऋतिक का जादू चल पड़ा है। महज पांच दिनों के अंदर फिल्म की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये पार हो गई है, वहीं वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। हाल ही में ऋतिक ने फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इससे खुश हैं। मगर, उनके लिए अपने परिवार और करीबियों की प्रतिक्रिया और भी ज्यादा मायने रखती है।

फिल्म की सफलता पर दी प्रतिक्रिया

फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन ने इंडियन एयर फोर्स पायलट का रोल अदा किया है। ऋतिक रोशन ने फिल्म की सफलता पर कहा कि दर्शकों को उनका काम पसंद आया, ये बड़ी बात है। साथ ही ऋतिक ने ये भी कहा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अलावा उनके लिए उन लोगों की राय भी बहुत मायने रखती है, जिन्हें वे प्यार करते हैं। हालांकि, सबसे बड़ी मान्यता तो बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से मिलती है।

Bhuvan Bam: भुवन बाम ने दिल्ली में 11 करोड़ का आलीशान बंगला खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अरे नहीं.. गलत है’

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर रखी ये बात

ऋतिक रोशन ने आगे कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे कहने में मुझे पहले थोड़ा संकोच होता रहा है ,लेकिन यह सच है। सबसे बड़ी मान्यता बॉक्स ऑफिस नंबर हैं, खासकर जब आप एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जिसका मकसद बड़ी संख्या में दर्शकों का मनोरंजन करना है। 

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के नतीजों में हुई है धांधली! अभिषेक कुमार की इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

परिवार की राय को बताया महत्वपूर्ण

ऋतिक रोशन ने कहा, ‘जिन लोगों से मैं प्यार करता हूं, मुझे वाकई उम्मीद है कि उन्हें मेरा काम पसंद आया। अगर मैं उन्हें पसंद करता हूं तो एक नजरिया है जिससे वे मेरे काम को देख रहे होंगे और अगर मैं उस नजरिए से संतुष्ट हूं तो मैं अपनी नजरों में थोड़ा ऊंचा हो जाता हूं, क्योंकि मैं खुद को उनके नजरिए से देखता हूं। मेरे लिए मेरे बेटों, परिवार, पार्टनर की प्रतिक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘फाइटर’ के बाद ऋतिक रोशन ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे।

Sanjay Kapoor: संजय कपूर ने दिया ‘मर्डर मुबारक’ की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट, आने वाली फिल्मों का भी किया खुलासा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here