[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल को अचानक अस्पताल में भर्ती कराने की खबर सामने आई है. टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी मैच के बाद फ्लाइट में चढ़ने के बाद असहज महसूस हो रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको मुंह और गले में तकलीफ की शिकायत के बाद आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा.
टीम इंडिया के बल्लेबाज और कर्नाटक क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है. रणजी ट्रॉफी के मुकाबले के बाद जब त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से वह वापस लौटने के लिए प्लेन में बैठे थे तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. यात्रा के दौरान मुंह और गले में तकलीफ महसूस होने की शिकायत के बाद उनको तुरंत उतारा प्लेन से उतार कर पास के अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी स्थिति स्थिर है.
कर्नाटक की टीम की कप्तानी कर रहे इस खिलाड़ी ने अगरतला में त्रिपुरा और कर्नाटक के बीच 26 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हुए मुकाबले में खेला था. मंगलवार 30 जनवरी को कर्नाटक की टीम मैच खत्म होने के बाद सूरत जाने की फ्लाइट में बैठी थी. जानकारी के मुताबिक मयंक अग्रवाल को अगरतला के ILS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
.
Tags: Mayank agarwal, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 30, 2024, 18:37 IST
[ad_2]
Source link