Home Sports सरफराज खान को टेस्ट टीम में मौका मिलने से भारतीय बल्लेबाज गदगद्, कहा- उत्सव की तैयारी करो…

सरफराज खान को टेस्ट टीम में मौका मिलने से भारतीय बल्लेबाज गदगद्, कहा- उत्सव की तैयारी करो…

0
सरफराज खान को टेस्ट टीम में मौका मिलने से भारतीय बल्लेबाज गदगद्, कहा- उत्सव की तैयारी करो…

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के दो खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. इस वजह से चयनकर्ताओं को दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव करना पड़ा. घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz khan) को टीम में मौका दिया गया है. सरफराज के सेलेक्शन के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खुश दिखाई दिए.

सरफराज खान को टीम में जगह मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरफराज खान के साथ एक फोटो पोस्ट की. सूर्या ने कैप्शन देते हुए लिखा,” मेडन इंडिया कॉल.. उत्सव की तैयारी करो.” बता दें कि सरफराज खान अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद लगातार इग्नोर होते रहे थे. लेकिन अब उनके पास मौका है कि वह अपनी प्रतिभा साबित कर टीम में जगह पक्की करें.

पिता के कारण लिया क्रिकेट से ब्रेक, अब NCA में शुरू की प्रैक्टिस, बोला- विश्व कप के लिए तैयार…

इरफान पठान ने उठाई थी आवाज
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कुछ दिन पहले अपने सोशल अकाउंट पर टेस्ट टीम में जगह ना दिए जाने पर सरफराज खान के फर्स्टक्लास के आंकड़े शेयर किए थे. इसके साथ उन्होंने लिखा, “अगर आप उनकी जगह होते और टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलती तो आपके मन में क्या चल रहा होता.”

पत्नी से मंजूरी लेकर बुजुर्ग भारतीय क्रिकेटर ने 28 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, हनीमून के लिए इस्तीफा…

बता दें कि 45 फर्स्टक्लास मैच में सरफराज खान ने अब तक कुल 3912 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 69 के औसत से रनों का अंबार लगाया है. सरफराज खान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 301 रन नाबाद रहा है, जो उन्होंने साल 2020 के रणजी सीजन में उत्तरप्रदेश के खिलाफ लगाया था.

Tags: India Vs England, Sarfaraz Khan, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here