[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया में कई बदलाव नजर आएंगे. रवींद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे. दूसरे टेस्ट से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan singh) ने भारतीय टीम को वॉर्निंग देते हुए कहा है कि भारत टर्निंग पिच बनाकर इंग्लैंड से हार ना जाए.
हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” टीम अच्छी दिखाई दे रही है. वहां रोहित शर्मा हैं. लेकिन टीम में उनसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सिर्फ रविचंद्रन अश्विन हैं. बैटिंग के मुकाबले मुझे टीम कमजोर दिख रही है. हमारी बैटिंग यूनिट यंग है और अगर पिच अच्छी हुई तो वह बेशक अच्छा परफॉर्म करेंगे. मुझे डर है कि भारत टर्निंग पिच बनाकर खुद हार न जाए.”
भारतीय टीम ने पहला टेस्ट हारने के बाद बड़े बदलाव किए गए हैं. हालांकि यह बदलाव इंग्लैंड से मिली हार की वजह से नहीं बल्कि खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण किया गया है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर चयनकर्ताओं ने वाशिंगटन सुंदर और सरफराज खान के नाम की घोषणा की है.
सरफराज खान को टेस्ट टीम में मौका मिलने से भारतीय बल्लेबाज गदगद्, कहा- उत्सव की तैयारी करो…
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा. 5 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड ने पहले मुकाबले को जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली है. यह मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. अब देखना होगा कि इंग्लैंड जीत का सिलसिला बरकरार रखती है या टीम इंडिया जीत के साथ वापसी करने में कामयाब होती है.
.
Tags: Harbhajan singh, India Vs England, Team india
FIRST PUBLISHED : January 30, 2024, 12:16 IST
[ad_2]
Source link