[ad_1]
फिल्मी हस्तियों का राजनीति के मैदान में उतरना कोई नई बात नहीं है। दशकों से ऐसा होता आ रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स राजनीति में उतर चुके हैं तो भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल याद ‘निरहुआ’ कई नामी सितारे राजनीति में सक्रिय हैं। इनके अलावा एक नाम और है और वो हैं काजल निषाद। काजल निषाद लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से ताल ठोकने जा रही हैं। इससे पहले काजल अभिनय की दुनिया में दमखम दिखा चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…
काजल निषाद की फिल्मों से राजनीति तक की यात्रा काफी फिल्मी है। काजल निषाद का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ, लेकिन वह करियर के लिए मुंबई आ गईं और यहीं फिल्मों और टीवी शो में काम किया। वर्ष 2009 में उन्होंने ‘लापतागंज’ शो में ‘चमेली’ के रोल से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘शादी ब्याह’ थी। इसके बाद उनका पर्दार्पण राजनीति में हुआ।
Jigra: ‘जिगरा’ के सेट से वायरल हुईं आलिया की तस्वीरें, दमदार लुक में नजर आईं अभिनेत्री
[ad_2]
Source link