Home Breaking News IND vs ENG: सीरीज में वापसी कर पाएगी टीम इंडिया? पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को दो बार दी है शिकस्त, देखें रिकॉर्ड

IND vs ENG: सीरीज में वापसी कर पाएगी टीम इंडिया? पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को दो बार दी है शिकस्त, देखें रिकॉर्ड

0
IND vs ENG: सीरीज में वापसी कर पाएगी टीम इंडिया? पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को दो बार दी है शिकस्त, देखें रिकॉर्ड

[ad_1]

IND vs ENG Will Rohit Sharma Team be able to make a comeback in India vs England series check record

भारतीय क्रिकेट टीम
– फोटो : BCCI

विस्तार


भारतीय टीम इंग्लैंड के हाथों पहला टेस्ट हारकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। टेस्ट सीरीज में पिछड़कर वापसी करना आसान नहीं रहा है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है। भारत की ओर से 1932 में खेले गए पहले टेस्ट के बाद से टीम इंडिया पहला टेस्ट हारने के बाद छह बार वापसी कर सीरीज जीत चुकी है। दो बार भारतीय टीम ने यह उपलब्धि अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की है। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम से इस बार भी वापसी की उम्मीद लगाई जा सकती है।

भारत ने पहले टेस्ट में हार के बाद तीन सीरीज अपनी धरती पर और तीन सीरीज उसने विदेशी धरती पर जीती हैं। छह सीरीज ऐसी भी हैं, जहां भारतीय टीम को सीरीज में पिछड़ने के बाद हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पिछड़ने के बाद पहली टेस्ट सीरीज 1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में ही जीती थी। टोनी लुइस की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीत लिया था, लेकिन अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए अगले दो टेस्ट जीतकर सीरीज 2-1 से जीती।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here