[ad_1]

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे पीएम मोदी।
– फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने मंगलवार को उनकी डायरी के कुछ पन्ने साझा किए। इनमें बताया गया कि किस प्रकार मोदी समय-समय पर बापू के कथन दर्ज करते रहे हैं और इनके जरिये वे प्रेरणा लेते रहे हैं।
मोदी आर्काइव्ज नामक अकाउंट पर उनकी डायरी की तीन पृष्ठ जारी किए गए। बताया गया कि यह नरेंद्र मोदी की निजी डायरी से लिए गए हैं। यह बताते हैं कि उन्होंने न केवल महात्मा गांधी को विस्तृत रूप से पढ़ा है, बल्कि उनके कथनों को अपनी निजी डायरी में दर्ज भी करते रहे हैं। यह कथन पीएम के लिए प्रेरणादायक मूल्य रखते हैं। डायरी में लिखीं ये बातें आगे चलकर बातचीत में भी उनका मार्गदर्शन करती रही हैं।
उनका बलिदान लोगों के लिए काम करने की प्रेरणा
पीएम मोदी का कहना है कि मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि प्रस्तुत करता हूं। हमारे देश के लिए बलिदान हुए सभी लोगों को भी मेरी श्रद्धांजलि। उनके बलिदान लोगों की सेवा और देश के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं।
[ad_2]
Source link