Home Sports ऋषभ पंत को एक्सीडेंट के बाद किस बात का सता रहा था डर, 13 महीने बाद खोला राज

ऋषभ पंत को एक्सीडेंट के बाद किस बात का सता रहा था डर, 13 महीने बाद खोला राज

0
ऋषभ पंत को एक्सीडेंट के बाद किस बात का सता रहा था डर, 13 महीने बाद खोला राज

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे
पंत ने एक्सीडेंट के 13 महीने बाद बताया है कि उन्हें किस बात का डर सता रहा था

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत कब क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. बाएं हाथ के बैटर पंत 13 महीने पहले रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे. दिसंबर 2022 में पंत अपनी फैमिली से मिलने रूड़की जा रहे थे. तभी उनकी एसयूवी कार सड़क के बीच डिवाइडर से टकरा गई. इस घटना के तेरह महीने के बाद पंत ने कहा है कि दुर्घटना में उन्हें सबसे बड़ी चिंता अपने दांए पैर को लेकर थी. पंत को कहना है कि उन्हें अपना दायां पैर गंवाने का डर सताए जा रहा था.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तब बांग्लादेश में मीरपुर टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाकर इंडिया लौटे थे. पंत इस समय क्रिकेट में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 26 वर्षीय ऋषभ पंत ने स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) की सीरिज ‘बिलीव : टू डैथ एंड बैक’ (BELIEVE EP. 3: To Death & Back) में कहा ,‘अगर कोई नस क्षतिग्रस्त होती तो पैर गंवाने का डर था. मैं उस समय डर गया था. मैंने एसयूवी ली थी लेकिन वह बाद में सेडान लग रही थी.’

कप्तान जीरो पर आउट, रिंकू सिंह का बल्ला भी दे गया धोखा, मेहमान पेसर ने लगाया विकेटों का ‘सिक्सर’, मुश्किल में टीम

IND vs ENG: पुजारा से भी खतरनाक है ये बल्लेबाज, 600 गेंद से भी नहीं भरता पेट, इंग्लैंड को दिया खुला चैलेंज

ऋषभ पंत ने भयावह हादसे को किया याद
ऋषभ पंत ने भयावह हादसे को याद करते हुए कहा कि उनके दाहिने घुटने की हड्डी खिसक गई थी और उन्हें काफी दर्द हो रहा था. बकौल ऋषभ पंत, ‘वहां आसपास कोई था तो मैंने पूछा कि पैर को वापिस जगह पर लाने में मदद कर सकता है. उसने मेरे घुटने को सही जगह पर पहुंचाने में मदद की. जीवन में पहली बार ऐसा महसूस हुआ. हादसे के समय चोट के बारे में तो पता था लेकिन मैं खुशकिस्मत था क्योंकि यह और गंभीर हो सकती थी.’ दो व्यक्तियों रजत कुमार और निशु कुमार ने पंत को उनकी एसयूवी से निकाला जो बाद में आग की लपटों में थी.

ऋषभ पंत का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
ऋषभ पंत का शुरुआती इलाज देहरादून में हुआ जिसके बाद उन्हें हवाई जहाज से मुंबई ले जाया गया जहां बीसीसीआई ने विशेषज्ञ से उनका इलाज कराया. दाहिने घुटने के सभी तीनों लिगामेंट के ऑपरेशन के बाद पंत ने बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन शुरू किया. पंत ने 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट मैचों में पंत के नाम 5 शतक और 11 अर्धशतक के साथ 2271 रन दर्ज हैं वहीं वनडे में वह 865 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और 5 हाफ सेंचुरी शामिल है. टी20 इंटरनेशनल में 3 अर्धशतक के साथ पंत 987 रन ठोक चुके हैं.

Tags: Indian Cricket Team, Rishabh Pant, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here