Home Sports पहले ओवर में विकेट, डेब्‍यू टेस्‍ट में शतक..पिता का कारनामा बेटों ने दोहराया

पहले ओवर में विकेट, डेब्‍यू टेस्‍ट में शतक..पिता का कारनामा बेटों ने दोहराया

0
पहले ओवर में विकेट, डेब्‍यू टेस्‍ट में शतक..पिता का कारनामा बेटों ने दोहराया

[ad_1]

नई दिल्‍ली. क्रिकेट के मैदान पर पिता और पुत्र की कई जोड़‍ियों ने अपना जलवा दिखाया है. इन जोड़‍ियों में कुछ ऐसी भी है जिसमें पिता की ओर से हासिल की गई किसी उपलब्धि को बाद में बेटे ने भी दोहराया. भारत और पाकिस्‍तान की पिता-पुत्र की दो जोड़‍ियां ऐसा कर चुकी हैं. भारत के लाला अमरनाथ व सुरिंदर अमरनाथ और सुनील गावस्‍कर व रोहन गावस्‍कर की जोड़ी ने ऐसा किया है जबकि पाकिस्‍तान के नजर मोहम्‍मद व मुदस्‍सर नजर और हनीफ मोहम्‍मद व शोएब मोहम्‍मद ने ऐसा कारनामा किया है.

नजर डालते हैं पिता-पुत्र की इन जोड़‍ियों की उपलब्धि पर…

पिता और पुत्र, दोनों ने डेब्‍यू टेस्‍ट में जमाया शतक
लाला अमरनाथ और उनके दो बेटों सुरिंदर और मोहिंदर अमरनाथ ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया है. लाला अमरनाथ (Lala Amarnath) तो टीम की कप्‍तान भी रह चुके हैं. लाला और उनके बेटे सुरिंदर के नाम पर पहले टेस्‍ट में ही शतक जड़ने की खास उपलब्धि दर्ज है. वर्ष 1933 से 1952 तक भारत के लिए 24 टेस्‍ट खेलने वाले लाला ने इंग्‍लैंड के खिलाफ बंबई (नया नाम मुंबई) में अपने पहले ही टेस्‍ट में शतक जड़ा था. दिसंबर 1933 में इस टेस्‍ट की दूसरी पारी में लाला ने 118 रन बनाकर डेब्‍यू टेस्‍ट में  शतक जड़ने वाले बैटरों के क्‍लब में अपना नाम दर्ज कराया था.

43 साल बाद लाला के बड़े बेटे सुरिंदर अमरनाथ (Surinder Amarnath) ने पिता की उपलब्धि को दोहराया. बाएं हाथ के बैटर सुरिंदर ने जनवरी 1976 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज शतक के साथ किया. उन्‍होंने अपने पहले ही टेस्‍ट में 124 रन की पारी खेली थी. मजे की बात यह रही कि डेब्‍यू टेस्‍ट में शतक बनाने के बाद लाला और सुरिंदर इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई दूसरा शतक नहीं बना सके. दोनों के खाते में एक-ए‍क शतक ही दर्ज है.

प्‍यार की पिच पर बोल्‍ड, दिलचस्‍प है KL राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्‍टोरी

पिता और पुत्र ने वनडे में पहले ओवर में लिया विकेट
महान ओपनर सुनील गावस्‍कर के बाद उनके बेटे रोहन गावस्‍कर भी भारत की ओर से क्रिकेट खेल चुके हैं. सुनील ने जहां टेस्‍ट और वनडे में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया, वहीं बेटे रोहन के करियर पर महज 11 ODI के बाद ही ब्रेक लग गया. सुनील और रोहन, दोनों के ही नाम पर वनडे में अपने पहले  ओवर में विकेट लेने की उपलब्धि दर्ज है. सुनील गावस्‍कर (Sunil Gavaskar) ने ODI में अपना पहला ओवर पाकिस्‍तान के खिलाफ 13 अक्‍टूबर 1978 को फेंका. मैच में उन्‍होंने महज पांच गेंद फेंकी थीं और जहीर अब्‍बास को आउट किया था.

दूसरी ओर, रोहन गावस्‍कर (Rohan Gavaskar) ने वनडे डेब्‍यू ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 18 जनवरी 2004 को ब्रिसब्रेन में किया और ODI के अपने पहले ओवर की 5वीं गेंद पर एंड्रयू साइमंड्स को आउट किया. सुनील और रोहन, दोनों ने वनडे करियर में एक-एक विकेट की लिया और यह विकेट इन्‍हें अपने पहले ही ओवर में मिला.

गांगुली का चहेता, कभी ‘पार्टी’ के लिए रहा बदनाम, अब बना कम्पलीट ‘फैमिलीमैन’

पिता और पुत्र, दोनों पारी की शुरुआत कर रहे नाबाद

Father-son Pair of Lala Amarnath and Surinder Amarnath, Sunil Gavaskar and Rohan Gavaskar,Shivnarine Chanderpaul andTagenarine Chanderpaul पिता-पुत्र की जोड़ी, लाला अमरनाथ, सुरिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्‍कर, रोहन गावस्‍कर, नजर मोहम्‍मद, मुदस्‍सर नजर, हनीफ मोहम्‍मद, शोएब मोहम्‍मद, शिवनारायण चंद्रपाल, तेजनारायण चंद्रपाल

पाकिस्‍तान की ओर से पिता-पुत्र की जोड़ी नजर मोहम्‍मद और मुदस्‍सर नजर टेस्‍ट में पारी की शुरुआत कर चुकी है. इन दोनों के नाम पर पारी की शुरुआत करके आखिर तक नाबाद रहने का रिकॉर्ड है. पिता नजर मोहम्‍मद (Nazar Mohammad) का टेस्‍ट करियर महज पांच टेस्‍ट का रहा. वर्ष 1952 में करियर का आगाज करने वाले नजर ने यह पांचों टेस्‍ट भारत के ही खिलाफ खेले. 23 अक्‍टूबर 1952 से लखनऊ में हुए टेस्‍ट में उन्‍होंने पारी की शुरुआत करते हुए 124 रन बनाए थे और पूरी टीम के 331 के स्‍कोर पर आउट होने के बाद नाबाद रहते हुए (Carrying bat) पवेलियन लौटे थे.

दूसरी ओर, नजर के बेटे मुदस्‍सर नजर (Mudassar Nazar) ने पाकिस्‍तान की ओर से 76 टेस्‍ट और 122 वनडे खेले और उनके नाम पर भारत के खिलाफ ही पारी का आगाज कर नाबाद रहकर लौटने का रिकॉर्ड है.  23 से 28 जनवरी 1983 के बीच लाहौर में हुए टेस्‍ट में मुदस्‍सर ने नाबाद 152 रन बनाए थे. इस टेस्‍ट में पाकिस्‍तान की पहली पारी 323 रन पर समाप्‍त हुई थी.

बचपन की फ्रेंड ने गिराया 2 वर्ल्‍ड कप जीतने वाले क्रिकेटर का विकेट, दिल्‍ली में होती थी मुलाकात

पिता और पुत्र, दोनों के नाम है दोहरा शतक

Father-son Pair, Lala Amarnath, Surinder Amarnath, Sunil Gavaskar, Rohan Gavaskar, Nazar Mohammad, Mudassar Nazar. Carrying bat,Hanif Mohammad, Shoaib Mohammad, Shivnarine Chanderpaul,Tagenarine Chanderpaul, पिता-पुत्र की जोड़ी, लाला अमरनाथ, सुरिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्‍कर, रोहन गावस्‍कर, नजर मोहम्‍मद, मुदस्‍सर नजर, हनीफ मोहम्‍मद, शोएब मोहम्‍मद, शिवनारायण चंद्रपाल, तेजनारायण चंद्रपाल

हनीफ मोहम्‍मद और उनके बेटे शोएब मोहम्‍मद टेस्‍ट में दोहरा शतक बना चुके हैं जबकि शोएब के बेटे शहज़ार फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में दोहरा शतक बना चुके हैं. X/Ali Haider Zaidi

पिता और पुत्र की दो जोड़‍ियां टेस्‍ट क्रिकेट में दोहरा शतक बना चुकी हैं. पाकिस्‍तान के हनीफ मोहम्‍मद और शोएब मोहम्‍मद इस कारनामे को अंजाम देने वाली पहली जोड़ी थी. 1952 से 1969 तक पाकिस्‍तान के लिए टेस्‍ट खेले हनीफ मोहम्‍मद (Hanif Mohammad) के नाम पर एक तिहरा शतक (337) और एक दोहरा शतक (203*) दर्ज है. तिहरा शतक उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वर्ष 1958 ओर दोहरा शतक न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वर्ष 1965 में बनाया था. हनीफ के बाद उनके बेटे शोएब मोहम्‍मद (Shoaib Mohammad) भी ओपनर की हैसियत से पाकिस्‍तान के लिए खेले और दो दोहरे शतक बनाए. मजे की बात यह रही कि दोनों ही बार वे 203 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के खिलाफ लाहौर में दिसंबर 1989 और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ कराची में अक्‍टूबर 1990 में उन्‍होंने ये दोहरे शतक जड़े.

हनीफ और शोएब के बाद पिता-पुत्र की एक और जोड़ी शिवनारायण चंद्रपाल और तेजनारायण चंद्रपाल ने टेस्‍ट में दोहरा शतक जड़ने के कारनामे को दोहराया. भारतीय मूल के शिवनारायण चंद्रपाल (Shivnarine Chanderpaul) ने वेस्‍टइंडीज की ओर से 164 टेस्‍ट खेलकर 11867 रन बनाए जिसमें 30 शतक शामिल रहे. सीनियर चंद्रपाल ने टेस्‍ट में दो दोहरे शतक बनाए और दोनों ही बार उनका स्‍कोर नाबाद 203 रन (शोएब मोहम्‍मद की तरह) रहा. शिवनारायण के बेटे तेजनारायण चंद्रपाल (Tagenarine Chanderpaul) अभी भी वेस्‍टइंडीज की ओर से इंटनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में वे अएक दोहरा शतक बना चुके हैं. फरवरी 2023 में उन्‍होंने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ बुलावायो में नाबाद 207 रन की पारी खेली थी.

Tags: Cricket, Indian Cricket Team, Pakistan cricket, Sunil gavaskar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here