Home Sports पुजारा से भी खतरनाक है ये बैटर, 600 गेंद से भी नहीं भरता पेट

पुजारा से भी खतरनाक है ये बैटर, 600 गेंद से भी नहीं भरता पेट

0
पुजारा से भी खतरनाक है ये बैटर, 600 गेंद से भी नहीं भरता पेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

सरफराज खान क्रीज पर लंबे समय तक ठहरना जानते हैं
26 साल के सरफराज खान को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है

नई दिल्ली. घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अपने टेस्ट स्क्वॉड में 3 खिलाड़ियों को शामिल किया है जिनमें सरफराज खान भी शामिल हैं. सरफराज खान लंबे समय से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे थे. इस 26 साल के खिलाड़ी का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह आसानी से संतुष्ट नहीं होते. दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड खेमे में यह कहकर खलबली मचा दी है कि वह हर दिन 600 गेंदें खेलते हैं और एक मैच में जब तक वह 300 गेंदें नहीं खेल पाते तब तक उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ खास किया है.

सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने ‘जियो सिनेमा’ से बातचीत में कहा कि वह हर दिन 500 से 600 गेंदें खेलते हैं. उन्होंने कहा, ‘ मेरी ताकत यह है कि मैं आसानी से संतुष्ट नहीं होता. मैं हर दिन 500 से 600 गेंद खेलता हूं. अगर मैं एक मैच में कम से कम 200 से 300 गेंद नहीं खेल पाता तो मुझे लगता है कि मैंने कुछ खास नहीं किया. अब तो आदत हो गई है. अगर आप पांच दिवसीय क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो आपको धैर्य रखना होगा और हर दिन अभ्यास करना होगा. मैं पूरे दिन क्रिकेट खेलता हूं और यही कारण है कि मैं लंबे समय तक पिच पर रह सकता हूं.’ भारतीय टीम से बाहर किए गए चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भी ज्यादा गेंदें खेलने के लिए जाने जाते हैं. पुजारा भी ज्यादा गेंदें खेलकर बड़ी पारी खेलने के लिए फेमस हैं. वह कई बार अंगद की तरह क्रीज पर पैर जमा चुके हैं.

मेरे पिता कहते हैं… सरफराज खान किसकी तरह करते हैं बल्लेबाजी? 4 दिग्गजों की देखते हैं बैटिंग

फ्लाइट से पिता करते थे ट्रेवल
साल 2015-2016 के घरेलू सीजन में अंडर -19 मैच के दौरान मुंबई के चयनकर्ताओं के साथ दिक्कत में पड़ने के बाद सरफराज ने उत्तर प्रदेश के लिए खेलने का विकल्प चुना. सरफराज ने कहा कि उनके पिता उन्हें बल्लेबाजी करते देखने के लिए उत्तर प्रदेश या जहां भी टीम खेलती थी वहां जाते थे.

यूपी से यूं गए मुंबई
बकौल सरफराज खान, ‘यहां तक कि जब मैं मुंबई से उत्तर प्रदेश चला गया तब भी वह मुझसे मिलने के लिए फ्लाइट से आते थे. चयन ट्रायल से पहले वह छत या सड़क पर ही मुझे गेंदबाजी करना शुरू कर देते थे. अब मुझे उन प्रयासों के प्रभाव और महत्व का अहसास हुआ है.’ उत्तर प्रदेश के साथ दो सत्र बिताने के बाद सरफराज ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर मुंबई लौटने का फैसला किया और इस 26 वर्षीय बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि यह उनके लिए मुश्किल लम्हा था.

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ जड़ी थी सेंचुरी
सरफराज खान ने हाल में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 160 गेंदों पर 161 रन की पारी खेली थी. 45 फर्स्ट क्लास मैचों में वह 14 सेंचुरी जड़ चुके हैं. इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ शतक जड़ने से पहले उन्होंने हाफ सेंचुरी जड़ी थी. वह सीरीज के पहले मैच में 96 रन बनाकर आउट हुए थे. साउथ अफ्रीका दौरे पर उन्होंने इंडिया ए टीम की ओर से खेलते हुए हाल में शानदार पारी खेली थी.

Tags: IND vs ENG, India Vs England, Sarfaraz Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here