Home Sports विशाखापत्तनम में अपना ‘बूढ़ा शेर’ उतारेगा इंग्लैंड, खतरे में वॉर्न का रिकॉर्ड

विशाखापत्तनम में अपना ‘बूढ़ा शेर’ उतारेगा इंग्लैंड, खतरे में वॉर्न का रिकॉर्ड

0
विशाखापत्तनम में अपना ‘बूढ़ा शेर’ उतारेगा इंग्लैंड, खतरे में वॉर्न का रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

जेम्स एंडरसन के नाम 690 टेस्ट विकेट दर्ज हैं
एंडरसन भारत के खिलाफ कर सकते हैं बड़ा कमाल
शेन वॉर्न का वर्षों पुराना महारिकॉर्ड खतरे में

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड की टीमें दूसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार से भिड़ेंगी. विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में 2 फरवरी से खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. अंग्रेज टीम ने प्लेइंग इलेवन में अपने ‘बूढ़े शेर’ को जगह दी है जो टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 690 शिकार कर चुका है. 41 साल के खूंखार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरन को पेसर मार्क वुड की जगह इंग्लैंड ने अंतिम एकादश में शामिल किया है. वुड को विशाखापत्तनम टेस्ट से आराम दिया गया है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंडरसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी से दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का महारिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है. अंग्रेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में वॉर्न को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच सकता है. साथ ही साथ वह भारत में किसी टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने वाले सबसे उम्रदराज पेसर बन जाएंगे.

जेम्स एंडरसन (James Anderson) करियर का 184वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. वह लगातार 22वें साल टेस्ट क्रिकेट खेलने उतर रहे हैं. एंडरसन उन 2 खिलाड़ियों के साथ दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे जो जिनका उनके डेब्यू टेस्ट तक जन्म भी नहीं हुआ था. वर्तमान में एंडरसन के नाम 690 टेस्ट विकेट दर्ज हैं. उन्हें शेन वॉर्न (Shane Warne) का महारिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 18 विकेट की दरकार है. भारत (IND vs ENG) के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी.

विशाखापत्तनम टेस्ट में अपने ‘बूढ़े शेर’ को उतारेगा इंग्लैंड, खतरे में शेन वॉर्न का महारिकॉर्ड

कप्तान जीरो पर आउट, रिंकू सिंह का बल्ला भी दे गया धोखा, मेहमान पेसर ने लगाया विकेटों का ‘सिक्सर’, मुश्किल में टीम

एंडरसन भारत के खिलाफ बाकी बचे मुकाबलों में कर सकते हैं कमाल
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तन टेस्ट को छोड़कर अभी और 3 मैच खेलने हैं. यदि एंडरसन लगातार टेस्ट मैचों में खेलने उतरते हैं तो फिर वॉर्न का रिकॉर्ड धराशाई हो जाएगा. हालांकि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें बीच बीच में आराम भी दिया जा सकता है.

मुरलीधरन के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है. मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए हैं जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में शेन वॉर्न दूसरे नंबर पर हैं. वॉर्न के 145 टेस्ट में 708 विकेट हैं वहीं जेम्स एंडरसन 183 टेस्ट में 690 विकेट झटक चुके हैं. भारत के अनिल कुंबले 619 टेस्ट विकेट के साथ चौथे वहीं इंग्लैंड के पूर्व पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड 604 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर विराजमान हैं.

Tags: IND vs ENG, India Vs England, James anderson, Shane warne

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here