[ad_1]
हाइलाइट्स
इशांत शर्मा पुड्डुचेरी के खिलाफ मैच में खास कमाल नहीं कर पाए थे
प्रिंस यादव की जगह उन्हें दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा
कड़ाके की सर्दी और बारिश से हुई नमी में वह अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा सकते हैं
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इस समय रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. रणजी ट्रॉफी 2024 के पांचवें राउंड के मुकाबले शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं. दिल्ली की टीम ग्रुप डी मैच में बड़ौदा के खिलाफ उतरेगी. इस मुकाबले के लिए इशांत शर्मा की दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है. यह मुकाबाल पालम के एयर फोर्स ग्राउंड पर खेला जाएगा. इशांत शर्मा दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में प्रिंस यादव को रिप्लेस करेंगे.
दिल्ली में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. बुधवार और गुरुवार को झमाझम बारिश से हुई नमी से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. अगर धूप नहीं निकली तो पिच की नमी से 105 टेस्ट खेल चुके इशांत (Ishant Sharma) के साथ नवदीप सैनी (Navdeep Saini) और हिमांशु चौहान गेंदबाजी में जलवा बिखेर सकते हैं. इशांत की मौजूदगी से युवा कप्तान हिम्मत सिंह (Himmat Singh) को फैसले करने में मदद मिल सकती है. वह पुडुचेरी के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे लेकिन वह पहले मैच में मिली हार की भरपायी करना चाहेंगे.
ऋषभ पंत को एक्सीडेंट के बाद किस बात का सता रहा था डर, 13 महीने बाद खोला राज
फिरोजशाह कोटला ग्राउंड पर खेला जाना था यह मैच
यह मैच फिरोजशाह कोटला पर खेला जाना था लेकिन इसे महिला प्रीमियर लीग के लिए तैयार किया जा रहा है. मोहाली में उत्तराखंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करने वाली जीत से दिल्ली का मनोबल बढ़ा होगा और हिम्मत सिंह की अगुआई वाली टीम के लिए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने का मौका है बशर्ते वह बड़ौदा के खिलाफ मैच से लेकर लगातार तीन जीत दर्ज करे. उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में 14 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद हिम्मत ने 194 रन की मैच विजयी पारी खेली थी लेकिन हर बार ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती.
आयुष बडोनी को प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी?
दिल्ली की टीम मौसम के खुलने की उम्मीद लगाये होगी ताकि यह बल्लेबाजी के लिए मुफीद हो और मेजबान टीम के बल्लेबाज उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करें. पिछले मैच में उप कप्तान आयुष बडोनी को 15 खिलाड़ियों की टीम से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह क्षितिज शर्मा का विवादास्पद चयन किया गया जो आठ और शून्य बनाकर विफल रहे जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अंतिम एकादश में अपना स्थान बरकरार रख पाते हैं या नहीं. दिल्ली की टीम 4 मैच खेल चुकी है जिसमें उसे 1 में जीत मिली है जबकि 2 मैच में हार हुई है वहीं एक मैच ड्रॉ कराने में सफल रही.
.
Tags: Ishant Sharma, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : February 1, 2024, 22:06 IST
[ad_2]
Source link