Home Sports IND vs ENG: ‘मेरे आंसू आने लगे..’ सरफराज खान का इंतजार बना संघर्ष, खुद बयां किया दर्द

IND vs ENG: ‘मेरे आंसू आने लगे..’ सरफराज खान का इंतजार बना संघर्ष, खुद बयां किया दर्द

0
IND vs ENG: ‘मेरे आंसू आने लगे..’ सरफराज खान का इंतजार बना संघर्ष, खुद बयां किया दर्द

[ad_1]

नई दिल्ली. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान का इंतजार खत्म हो चुका है. सरफराज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बने. लेकिन यह इंतजार उनके लिए संघर्ष की तरह साबित हुआ. इस बात का अंदाजा सरफराज खान के बयान से लगाया जा सकता है. सरफराज विशाखापट्टनम में भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र का हिस्सा रहे. टीम इंडिया का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की, जब उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही थी.

सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. साथ ही 2019 के बाद से ही वे शतक और दोहरे शतकों में डील करते नजर आए. बीसीसीआई को भी उन्हें जगह न देने को लेकर आलोचनाओं का शिकार होने पड़ा. इंडियन क्रिकेट टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सरफराज के बयान का एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा, ‘सब्र का ही गेम है, हमें टेस्ट खेलना है तो सब्र रखना पड़ेगा. मेरे आंसू आने लगे थे कि कब आउंगा, कब आउंगा. लेकिन मेरे अब्बू ने मुझसे कहा कि तुम मेहनत करते रहो, तुम्हें कोई नहीं रोक सकता. मैं खुद से ज्यादा अपने अब्बू के लिए खुश हूं. खुद पर भरोसा और सब्र रखना बहुत जरूरी है. काफी गर्व की बात होती है सवा सौ करोड़ की आबादी में इंडिया की इस टीम में आना.’

मुझे यकीन नहीं हो रहा था- सरफराज खान

सरफराज खान ने सेलेक्शन के बाद का रिएक्शन बताते हुए कहा, ‘मैं रणजी ट्रॉफी के लिए जाने वाला था. इंडिया ए के लिए मैंने पैकिंग कर ली थी. लेकिन अचानक मुझे कॉल आया, पता चला मेरा सेलेक्शन हो गया है. लेकिन मुझे पहले यकीन नहीं हुआ, कि सच में मेरा सेलेक्शन हो गया है. मैंने घर पर सभी को बताया और सभी खुश हुए. मेरी वाईफ और अब्बू भी खुश हुए. मुझे समय-समय पर सपने आते रहते थे कि मैं सेलेक्ट हो गया हूं और सभी मेरे दोस्त मुझे बधाई दे रहे हैं. मैं सोचता था अब्बू ने जो मुझपर मेहनत की है वो खराब नहीं जाने दूं. अब सपना पूरा हो गया.’

VIDEO: सचिन तेंदुलकर अपने फैन के हुए मुरीद, रास्ते में रुकवाया स्कूटर, फिर दिया बड़ा सरप्राइज

इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में मात देकर टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है. अब दोनों टीमें विशाखापट्टनम में 2 फरवरी को एक-दूसरे को टक्कर देंगी. देखना दिलचस्प होगा यदि सरफराज को मौका मिलता है तो वे किस अंदाज में अपना डेब्यू यादगार बनाते हैं.

Tags: IND vs ENG, Sarfaraz Khan, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here