Home Breaking News Malaysia: इब्राहिम इस्कंदर बने मलयेशिया के नए सुल्तान, 300 लग्जरी कार समेत 47 लाख करोड़ की संपत्ति के मालिक

Malaysia: इब्राहिम इस्कंदर बने मलयेशिया के नए सुल्तान, 300 लग्जरी कार समेत 47 लाख करोड़ की संपत्ति के मालिक

0
Malaysia: इब्राहिम इस्कंदर बने मलयेशिया के नए सुल्तान, 300 लग्जरी कार समेत 47 लाख करोड़ की संपत्ति के मालिक

[ad_1]

Malaysia New sultan Ibrahim Iskandar total wealth property details know here

सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर
– फोटो : Ibrahim Iskandar/Indtagram

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



मलयेशिया में जोहोर राज्य के इब्राहिम इस्कंदर देश के नए सुल्तान बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को देश के 17वें सुल्तान के रूप में शपथ ली।। वह अगले पांच वर्षों तक देश के सुल्तान बने रहेंगे। बता दें कि ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद साल 1957 से ही मलयेशिया में हर पांच वर्षों में सुल्तान का चयन होता है।

शाही परिवार से रखते हैं ताल्लुक

शपथ समारोह से पहले सुल्तान इस्कंदर ने प्राइवेट जेट से कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, हर साल वह जनता से मिलने के लिए मोटरसाइकिल पर अपनी यात्राएं निकालते थे। 

बता दें कि सुल्तान इस्कंदर शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके बड़े बेटे मलयेशिया के क्राउन प्रिंस टुंकू इस्माइल भारतीय सेना में कैप्टन भी रह चुके हैं। सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर के पास कुल 47.33 लाख करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 300 लग्जरी कारें भी हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, सुल्तान के पास उनकी एक प्राइवेट आर्मी भी है और बोइंग 737 समेत कई प्राइवेट जेट भी हैं।

सिंगापुर में भी है जमीन

 मलयेशिया के अलावा सिंगापुर में भी सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर की जमीन है। इस जमीन की कीमत चार अरब डॉलर के करीब बताया जाता है। इसमें टायरसल पार्क और बोटानिक गार्डन भी है। सुल्तान इब्राहिम के पास रियल एस्टेट, खनन से लेकर पाम ऑयल जैसे बिजनेस में हिस्सेदारी भी है। सुल्तान की पत्नी भी शाही परिवार से ताल्लुक रखती है। 

मलयेशिया में हर पांच वर्षों में सुल्तान का चयन होता है। इस देश में कुल 13 राज्य और नौ शाही परिवार है। राजा बनने के लिए एक गुप्त मतदान होता है, जिसमें बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। बैलेट पेपर में राजा बनने वाले व्यक्ति का नाम होता है और हर सुल्तान को यह बताना जरूरी होता है कि नामांकन व्यक्ति राजा बनने के काबिल है या नहीं।   

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here