Home Sports क्या इंग्लैंड के खिलाफ खूंखार बैटर का होगा डेब्यू? 14 शतक, 301 रन की सबसे बड़ी

क्या इंग्लैंड के खिलाफ खूंखार बैटर का होगा डेब्यू? 14 शतक, 301 रन की सबसे बड़ी

0
क्या इंग्लैंड के खिलाफ खूंखार बैटर का होगा डेब्यू? 14 शतक, 301 रन की सबसे बड़ी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से शुरू होने जा रहा है. टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. पहला मैच हारने के बाद भारत को केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को चोटिल होने के बड़ा झटका लगा है. चयनकर्ताओं ने सरफराज खान और सौरव कुमार के साथ वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल किया था. सबकी नजरें घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने सरफराज खान के डेब्यू पर होगी.

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. मैच में ढाई दिन तक पिछड़ने के बाद मेहमान टीम ने पलटवार करते हुए मुकाबले में जीत हासिल की थी. भारत सीरीज में बराबरी करने का इरादा लेकर इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगा. टीम इंडिया की पिछले कुछ मुकाबलों में सबसे बड़ी परेशानी तीसरे नंबर पर शुभमन गिल का फ्लॉप होना रहा है. उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में बनी रहेगी या फिर सरफराज खान को मौका दिया जाएगा यह देखना दिलचस्प होगा.

14 शतक, 301 रन की सबसे बड़ी पारी

सरफराज खान को टीम इंडिया में जगह दिए जाने को लेकर लगातार दिग्गज की तरफ से वकालत की जा रही थी. विराट कोहली के पहले दो टेस्ट मैच से नाम वापस लेने के बाद इरफान पठान ने सरफराज खान को जगह ना दिए जाने पर सवाल उठाया था. फर्स्टक्लास क्रिकेट में इस बैटर के आंकड़े जबरदस्त हैं और इसी वजह से उनकी बातें लगातार की जाती है.

69.85 की औसत से सरफराज खान के नाम फर्स्टक्लास में 3912 हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 14 शतक और 11 अर्धशतक जमाया है. सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो उन्होंने 2020 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 301 रन की नाबाद पारी खेली थी. ये आंकड़े 45 मैच की 66 पारियों में हैं.

Tags: India Vs England, Sarfaraz Khan, Shubman gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here