[ad_1]
हाइलाइट्स
युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल बने संकटमोचक
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है
भारतीय टीम ने पहली पारी में 300 रन के नजदीक पहुंची
नई दिल्ली. युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 179 रन की पारी को डबल सेंचुरी में तब्दील करना चाहते हैं. लेफ्ट हैंड ओपनर ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर बताया कि कैसे उन्होंने इस पारी के लिए मास्टर प्लान तैयार किया. यशस्वी के टेस्ट करियर की बेस्ट पारी के दम पर भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ ड्राइविंग सीट पर है. एक ओर जहां भारतीय धुरंधर अपना विकेट गंवा रहे थे वहीं दूसरी ओर जायसवाल खूंटा गाड़े हुए हैं. उन्होंने कप्तान रोहित सहित शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार के साथ छोटी छोटी साझेदारी कर कुल स्कोर को 300 के नजदीक पहुंचा दिया है.
यशस्वी जायसवाल ने विशिष्ट क्लब में मारी एंट्री
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 257 गेंदों पर 17 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 179 रन बनाकर नाबाद हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जायसवाल ने बताया कैसे उन्होंने यह पारी खेली और आगे का उनका प्लान क्या है. यशस्वी जायसवाल ने कहा, ‘ मैं सेशन के मुताबिक खेलना चाहता था. जब इंग्लैंड के गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे थे तब मैं उनके स्पैल को खेलने की ओर देख रहा था. शुरू में विकेट स्पिन और बाउंस था.’ टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में यशस्वी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इससे पहले करुण नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन के खेल में 216 रन बनाए थे जबकि सुनील गावस्कर ने 1979 में द ओवल में 179 रन की पारी खेली थी.
‘रोहित भाई और राहुल सर ने दी कॉन्फिडेंस’
बकौल यशस्वी जायसवाल, ‘मैं खराब गेंदों का इंतजार कर उसपर बड़े शॉट खेलना चाहता हूं. इस पारी को डबल सेंचुरी में बदलना चाहता हूं. मैं टीम के लिए आखिरी तक क्रीज पर डटे रहना चाहता हूं. रोहित भाई और राहुल सर ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है. उन्होंने इस पारी को बड़ी पारी में तब्दील करने को कहा है.’
.
Tags: IND vs ENG, India Vs England, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : February 2, 2024, 19:07 IST
[ad_2]
Source link