Home Breaking News Anupam Kher: गुरु को दक्षिणा देने के लिए अनुपम ने अपने ‘आश्रम’ बुलाया, पढ़िए फिर आगे क्या क्या हुआ…

Anupam Kher: गुरु को दक्षिणा देने के लिए अनुपम ने अपने ‘आश्रम’ बुलाया, पढ़िए फिर आगे क्या क्या हुआ…

0
Anupam Kher: गुरु को दक्षिणा देने के लिए अनुपम ने अपने ‘आश्रम’ बुलाया, पढ़िए फिर आगे क्या क्या हुआ…

[ad_1]

गुरु और शिष्य की परंपरा सनातन काल से अब तक चली आ रही सबसे श्रेष्ठ परंपरा मानी जाती है। उदाहरण दिए जाते हैं कि कैसे आरुणि ने अपने गुरु के आदेश का पालन करने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया था और भी न जाने कितनी ही कहानियां भारतीय परंपरा में गुरु और शिष्य के रिश्ते को बताती हैं। अभिनेता अनुपम खेर भी निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को अपना गुरु मानते हैं। भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से उनका बड़े परदे पर करियर शुरू हुआ। इस फिल्म का पहला शॉट 2 फरवरी 1984 को लिया गया। तो, इसकी सालगिरह पर अनुपम खेर को इस साल ये मौका याद आया और उन्होंने किया कुछ ऐसा, जो बहुत ही रोचक और पढ़ने लायक है।

 




सब जानते हैं कि अभिनेता अनुपम खेर ने महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सारांश’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 28 साल की उम्र में अभिनेता अनुपम खेर ने 65 वर्ष के बुजुर्ग बी पी प्रधान का किरदार निभाया। इस फिल्म को अपने करियर की बेहतरीन फिल्म मानने वाले अनुपम खेर ने 75 साल के हो चुके महेश भट्ट को शुक्रवार को अपने एक्टिंग इंस्टीट्यूट बुला लिया। बहाना रखा कि वह गुरु दक्षिणा देना चाहते हैं। महेश भट्ट की माने तो अनुपम उन्हें अपनी हर फिल्म पर गुरु दक्षिणा देते ही देते हैं। लेकिन, कभी किसी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का प्रचार अनुपम खेर ने शायद ही किया हो। आम तौर पर दक्षिणा देने शिष्य ही गुरु के घर जाता है, लेकिन यहां मामला उल्टा था और इसी ने लोगों का ध्यान इस तरफ खींचा।


50 हजार रुपये की ये गुरु दक्षिणा लेने महेश भट्ट एक्टिंग इंस्टीट्यूट पहुंच भी गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक महेश भट्ट ने फिल्म ‘सारांश’ की शूटिंग के पहले दिन का किस्सा भी सबको सुनाया। अपनी पहली मुलाकात का जिक्र भी महेश भट्ट ने इस मौके पर किया। वह बताते हैं, ‘जब अनुपम मुझसे पहली बार मिले तो उनके चेहरे पर एक नूर और उम्मीद थी  कि यहां से कुछ हो जाएगा। जब 28 साल के उम्र में  65 वर्ष के बूढ़े का किरदार दिया, लोगों को लग रहा था कि यह कैसे संभव है। शायद अनुपम  को नहीं पता था कि क्या बना रहा हूं?’

Karan Singh Grover: पांच महीने की बेटी को छोड़ फाइटर की शूटिंग करने गए थे करण, ऋतिक से लिए थे पेरेंटिंग टिप्स


पचास हजार रुपये की गुरुदक्षिणा पाकर महेश भट्ट के चेहरे पर भी काफी प्रसन्नता दिखी। अपने शिष्य के एक्टिंग स्कूल में उनके साथ सोफे पर पसरे हुए महेश भट्ट ने नोटों की गड्डी के साथ एक फोटो भी खिंचवाई। इस फोटो में अनुपम खेर भी उनकेसाथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने इस मौके पर एक बार फिर अपनी सफलता का श्रेय महेश भट्ट को दिया। अनुपम खेर ने कहा, ‘भट्ट साहब मानें या न मानें, मुझे जो सफलता मिली है उसका पूरा श्रेय भट्ट साहब को जाता है। अगर मुझे फिल्म ‘सारांश’ नहीं मिली होती तो 40 साल की कामयाबी हासिल नहीं होती। कामयाबी के लिए आपको एक ही फिल्म चाहिए होती है। मैं भट्ट साहब को अपनी हर फिल्म के लिए गुरु दक्षिणा देता हूं। इसकी शुरुआत पहले 300 रुपये से हुई और बाद में 500 रुपये और एक हजार रुपये से बढ़कर पांच हजार रुपये हो गई।’ इससे पहले अनुपम खेर आगे कुछ और बोलते महेश भट्ट ने शुक्रवार को मिली गुरु दक्षिणा के बारे में बता दिया।

Sandeep Reddy Vanga: वंगा ने शाहरुख खान के साथ काम करने की जताई इच्छा, बनाएंगे एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म!


महेश भट्ट ने कहा, ‘आज इन्होंने मुझे 50 हजार रुपये गुरु दक्षिणा दी है। जैसे-जैसे यह कामयाब होते रहे मैं अपनी गुरु दक्षिणा बढ़ाता रहा हूं और आगे भी सीना ठोककर लूंगा।’ महेश भट्ट ने शुरूआती दिनों का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘एक बार अनुपम मुझे एयरपोर्ट पर छोड़ने आए थे, बड़े शर्मिंदा थे कि वापस जाने के लिए पूंछू कि ना पूछूं। मैं समझ गया कि इनके पास वापस जाने के लिए पैसे नहीं है। तब मैंने इन्हें 30 रुपये टैक्सी का भाड़ा दिया था और आज ये एक करोड़ रुपये की गाड़ी में घूम रहे हैं।

Actress in Naagin Role: नागिन बनकर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया खौफनाक मंजर, बदले की आग में तपकर दुश्मनों का डसा


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here