[ad_1]

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे
– फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में ‘न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘ये लड़ाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है, अगर आप इसमें असफल हुए तो आप हमेशा के लिए मोदी के गुलाम बन जाओगे।’ खरगे ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और मोदी सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया।
पीएम मोदी पर बरसे खरगे
सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा ‘उन्होंने (भाजपा) हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, कहां हैं वो नौकरियां? हम उन्हें (पीएम मोदी) क्या ‘झूठों का सरदार’ कहें।’ खरगे ने कहा कि ‘आज हर अखबार में मोदी की गारंटी लिखा रहता है। मोदी जी की गारंटी थी कि हर साल दो करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये, लेकिन मोदी ने कुछ नहीं दिया। कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने हमारे किसानों को धोखा दिया, युवाओं, महिलाओं को धोखा दिया।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा ‘सबका साथ, सबका विकास लेकिन मोदी ने कर दिया सबका सत्यानाश।’ खरगे ने कहा ‘मोदी जी बात नहीं करते अंदर से सबको काट देते हैं। मुंह में राम बगल में छुरी रख के निकलते हैं और सबको काटते फिरते हैं…हमने मोहब्बत की दुकान खोली है, लेकिन उन्होंने बदले की और नफरत की दुकान खोली हुई है।’
#WATCH | At the ‘Nyay Sankalp Workers’ Convention in Delhi, Congress president Mallikarjun Kharge says, “Sabka Saath Sabka Vikas lekin Modi ne kar diya sabka satyanas…” pic.twitter.com/HGpSHM2mhe
[ad_2]
Source link