Home Breaking News France: फ्रांस में भी कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल, एफिल टॉवर पर लॉन्च; जानिए किन-किन देशों में यूपीआई की सुविधा

France: फ्रांस में भी कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल, एफिल टॉवर पर लॉन्च; जानिए किन-किन देशों में यूपीआई की सुविधा

0
France: फ्रांस में भी कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल, एफिल टॉवर पर लॉन्च; जानिए किन-किन देशों में यूपीआई की सुविधा

[ad_1]

France: Unified Payments Interface formally launched at Eiffel Tower in Paris

यूपीआई
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(यूपीआई) का दायर बढ़ गया है। जी हां…देशभर में वित्तीय लेन-देन को बदले वाला यूपीआई अब फ्रांस में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फ्रांस की राजधानी पेरिस के एफिल टॉवर में यूपीआई को लॉन्च किया गया। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर यूपीआई को ले जाना पीएम मोदी के दृष्टिकोण का हिस्सा है। 

क्या है यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(यूपीआई) 

यूपीआई भारत की मोबाइल आधारित भुगतान प्रणाली है। यह ऐसी प्रणाली है, जो कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में प्रदान करती है। 2023 के भारत-फ्रांस के संयुक्त बयान में दोनों देशों ने डिजिटल तंत्र को सुदृढ़ करने की वकालत की थी। बता दें एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और फ्रांस की लाइरा कलेक्ट ने फ्रांस और यूरोप में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को लागू करने के लिए एक समझौते का करार किया है। 

फ्रांस में भारतीय पर्यटक कर सकेंगे यूपीआई

पिछले साल जुलाई माह में फ्रांस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि भारत-फ्रांस यूपीआई भुगतान प्रणाली के इस्तेमाल पर सहमत हुए हैं। जिसकी शुरूआत एफिल टॉवर से होगी। पीएम मोदी ने कहा था कि फ्रांस में भारतीय पर्यटक अब रुपये में भुगतान कर सकेंगे। 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों मुख्य अतिथि थे। जयपुर में एक चाय की दुकान ने पीएम मोदी और मैक्रों ने चाय पी और एक-दूसरे से बात की। इस दौरान मैक्रों ने दुकानदार का पेमेंट यूपीआई के जरिए किया था। गौरतलब है कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम (यूपीआई) सिंगापुर और यूएई समेत अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

श्रीलंका में भी जल्द मिलेगी यूपीआई की सुविधा

इसी बीच, कुछ दिन पहले श्रीलंका में भी यूपीआई सिस्टर को बढ़ाव देने की बात कही गई थी। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा था कि श्रीलंका के आर्थिक सुधार में भारत एक दृढ़ भागीदार बना रहेगा। श्रीलंका में यूपीआई भुगतान प्रणाली के जल्द लॉन्च, भारतीय रुपये के जरिये व्यापार में बढ़ोतरी और श्रीलंका की ऋण पुनर्गठन प्रक्रिया पर सकारात्मक चर्चा हुई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here