Home Breaking News Hemant Soren: ‘सुप्रीम कोर्ट हमारी बात नहीं सुनेगा तो हम कहां जाएंगे?’ सोरेन मुद्दे पर सरकार पर बरसे सिब्बल

Hemant Soren: ‘सुप्रीम कोर्ट हमारी बात नहीं सुनेगा तो हम कहां जाएंगे?’ सोरेन मुद्दे पर सरकार पर बरसे सिब्बल

0
Hemant Soren: ‘सुप्रीम कोर्ट हमारी बात नहीं सुनेगा तो हम कहां जाएंगे?’ सोरेन मुद्दे पर सरकार पर बरसे सिब्बल

[ad_1]

kapil sibal target government jharkhand hemant soren arrest supreme court champai soren on floor test

मुश्किल में हेमंत सोरेन।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने झारखंड मुद्दे पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि भारत के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा, जब एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया…सुप्रीम कोर्ट को हमें बताना चाहिए कि हम किन मामलों को लेकर आ सकते हैं और किन मामलों को नहीं।’

सरकार पर बरसे कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा ‘ये सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष का मुख्यमंत्री रहे। अब वे ऐसा ही अरविंद केजरीवाल के साथ कर रहे हैं। उनकी मंशा है कि डबल इंजन की सरकार रहे और विपक्ष की सरकार ही न रहे। हेमंत सोरेन के खिलाफ अब 10 और मामले दर्ज कर लिए गए हैं। इसका मतलब है कि वे जेल से बाहर ही नहीं आएंगे और आपको 2024 के चुनाव में फायदा मिलेगा…अगर सुप्रीम कोर्ट हमारी बात नहीं सुनेगा तो हम कहां जाएंगे…?’ कपिल सिब्बल ही कोर्ट में हेमंत सोरेन का पक्ष रख रहे हैं।

‘हमारा गठबंधन मजबूत है’

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि ‘हमारा गठबंधन मजबूत है…हेमंत सोरेन ने आदिवासियों और मूल निवासियों के लिए जो काम शुरू किए और विकास का जो रास्ता बनाया था, विपक्ष उसके लिए हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर रहा है। विपक्ष ने झूठे मामले में उन्हें जेल भेजा है, लेकिन हम (फ्लोर टेस्ट) सफल होंगे।’ हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था। शुक्रवार को चंपई सोरेन ने राजभवन में सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ ही कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। 5 फरवरी को झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here