[ad_1]
IND vs ENG, 2nd Test Day 1 Highlights: जायसवाल… जायसवाल… जायसवाल… इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट और मैच का पहला दिन. टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने तो रंग जमा दिया. इंग्लैंड के गेंदबजों की क्या कुटाई की. जबरदस्त… ताबड़तोड़… शानदार… लाजवाब… जितने शब्द कहें उतने कम. 22 साल के इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड को उन्हीं के ‘बैजबॉल’ अंदाज में धोया. पहला दिन भारत के नाम रहा. जायसवाल की नाबाद 179 रन की विशाल पारी. भारत का स्कोर पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन है. दूसरे दिन भारत की नजरें एक बड़ी लीड बनाने पर होंगी. वहीं, जायसवाल डबल सेंचुरी पूरी करने उतरेंगे.
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाबाद 179 रन की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक छह विकेट गंवाकर 336 रन बना लिए. हैदराबाद में 80 रन की पारी खेलने वाले जायसवाल ने अपनी नाबाद पारी में अभी तक 17 चौके और 6 छक्के लगा लिए हैं. इस युवा बल्लेबाज ने श्रेयस अय्यर (27) के साथ 90 रन की भागीदारी निभाई. स्टंप तक आर अश्विन 5 रन बनाकर जायसवाल का साथ निभा रहे थे. इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए.
[ad_2]
Source link