Home Breaking News Politics: असम CM सरमा का दावा- बॉडी डबल की हुई पहचान; जानें क्या बोले राहुल गांधी; सीट शेयरिंग पर कही ये बात

Politics: असम CM सरमा का दावा- बॉडी डबल की हुई पहचान; जानें क्या बोले राहुल गांधी; सीट शेयरिंग पर कही ये बात

0
Politics: असम CM सरमा का दावा- बॉडी डबल की हुई पहचान; जानें क्या बोले राहुल गांधी; सीट शेयरिंग पर कही ये बात

[ad_1]

Himanta Biswa Sarma: Rahul Gandhi's body double used during Cong yatra in Assam identified

राहुल गांधी और सीएम हिमंत( फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग जारी है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर हमला बोला है। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस की यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बॉडी डबल की पहचान कर ली है। बता दें हिमंत बिस्व सरमा ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाया था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। 

हमने राहुल गांधी के बॉडी डबल की पहचान की- सरमा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हमने राहुल गांधी के बॉडी डबल की पहचान कर ली है। हमने खुलासा किया है ज्यादातर रोड शो के दौरान राहुल गांधी भीड़ को उत्साहित नहीं कर पा रहे थे, लेकिन बॉडी डबल भीड़ का उत्साह बढ़ा रहा था। राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस बात का खुलासा किया और तस्वीर अपलोड की तो राहुल गांधी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में भाग लिए बिना चुपचाप असम से गुवाहाटी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए निकल गए। बता दें ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 18 जनवरी से 25 जनवरी तक असम से गुजरी, इस दौरान राहुल गांधी और हिमंत बिस्व सरमा के बीच जुबानी जंग शुरू हुई थी। 

जो कांग्रेस की विचारधारा नहीं रखते उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए- राहुल

कांग्रेस से छोड़ने वाले नेताओं पर राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस की विचारधारा से सहमत नहीं है, उन्हें छोड़ ही देना चाहिए। जैसे असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और मिलिंद देवड़ा ने किया। बता दें हिमंत बिस्व सरमा 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस द्वारा अपनाए गए सिद्धांतों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हिमंत बिस्व सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे लोगों ने कांग्रेस छोड़ दी थी, मैं इससे पूरी तरह से सहमत हूं। इस कारण उनकी सोच कांग्रेस विचारधारा से मेल नहीं खाती है। उन्होंने अपने सभा में कहा कि क्या आप हिमंत बिस्व सरमा की एक समुदाय पर की गई टिप्पणी को सुना है। हम ऐसी विचारधारा के कभी पक्षधर नहीं हैं।  

टीएमसी-कांग्रेस में सबकुछ ठीक, सीट बंटवारे पर मंथन- राहुल

इसी बीच, लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर विपक्षी गठबंधन इंडिया के सदस्य पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल टीएमसी के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था पर चर्चा कर रही है। मुझे विश्वास है कि जल्द ही इस मुद्दे पर समाधान निकाल लिया जाएगा। ममता बनर्जी के बयान कि कांग्रेस के लिए एक भी सीट नहीं पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि न तो ममता बनर्जी ने कुछ ऐसा कहा और न ही कांग्रेस गठंबधन से बाहर आई है। दोनों दल गठबंधन में है, हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here