[ad_1]

अशोक गहलोत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का स्वास्थ्य गड़बड़ हो गया है। अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, जांच में गहलोत को स्वाइन फ्लू होने की भी पुष्टि हुई है।
बता दें कि अशोक गहलोत ने यह जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण आज डॉक्टर्स की सलाह पर जांच करवाई, जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस कारण अगले सात दिन तक मुलाकात नहीं कर सकूंगा। इस बदलते मौसम में आप सब भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण आज डॉक्टर्स की सलाह पर जांच करवाईं जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस कारण अगले सात दिन तक मुलाकात नहीं कर सकूंगा।
इस बदलते मौसम में आप सब भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 2, 2024
[ad_2]
Source link