Home Breaking News Rewa: कर्ज नहीं लौटाया तो रेलवेकर्मी ने चाकू की नोक पर पुलिसवाले के परिवार को बनाया बंधक, आठ घंटे चला ड्रामा

Rewa: कर्ज नहीं लौटाया तो रेलवेकर्मी ने चाकू की नोक पर पुलिसवाले के परिवार को बनाया बंधक, आठ घंटे चला ड्रामा

0
Rewa: कर्ज नहीं लौटाया तो रेलवेकर्मी ने चाकू की नोक पर पुलिसवाले के परिवार को बनाया बंधक, आठ घंटे चला ड्रामा

[ad_1]

Rewa: When loan was not returned, railway worker held policeman's family hostage at knife point

रीवा में चाकू की नोक पर बंधक बनाने वाले रेलवे कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


रीवा शहर के चोराहटा थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रेलवे का एक कर्मचारी कर्ज में दिए गए पैसे मांगने एक पुलिसकर्मी के घर गया था। उसने रुपये नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी की पत्नी समेत उसके 6 माह के बच्चे और डेढ साल की बेटी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। आरोपी के पास बोतल में पेट्रोल था और वह बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने किसी तरह पुलिस को दी। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्त में ले लिया और बंधक बने परिवार को मुक्त कराया।

घटना गुरुवार देर रात की है। शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदानी मोहल्ले में पैसों के लेन-देन को लेकर रेलवे में पदस्थ कर्मचारी दीपक चौहान ने पुलिस विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी शिवेंद्र के 6 माह के बेटे और डेढ साल की मासूम बच्ची समेत उसकी पत्नी निधि को बंधक बना लिया। आरोपी ने तकरीबन आठ घंटे तक पेट्रोल और चाकू के नोक पर परीवार को बंधक बनाए रखा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों बच्चों को सुरक्षित बचाया है। आठ घंटों तक परिवार बंधक बना रहा, जिसके कारण इलाके में दहशत का माहौल निर्मित रहा। 

कर्ज लेन-देन का मामला

बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक चौहान वर्तमान में मैहर रेलवे में पदस्थ है, जबकि इसके पूर्व वह रीवा रेलवे में पदस्थ था। उसी दरमियान रेलवे कर्मचारी दीपक और पुलिस कर्मी शिवेंद्र की जान पहचान हुई थी और बाद में वह अच्छे दोस्त बन गए। दोनों के बीच दो लाख रुपये का लेन-देन भी हुआ था और इसी विवाद को लेकर दीपक चौहान गुरुवार की शाम पैसे वसूलने के लिए शिवेंद्र के घर पहुंचा था। जहां उनकी पत्नी निधि को बातों में बहलाकर उनके 6 माह और डेढ़ साल की बेटी को उन्हीं के घर के अंदर बंधक बना लिया। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here