[ad_1]
Yashasvi Jaiswal Century: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का रौद्र रूप देखने को मिला है. यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में धमाकेदार अंदाज में शतक ठोक दिया.
(@mufaddal_vohra) February 2, 2024
छक्का जड़कर सहवाग के अंदाज में पूरा किया शतक
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट मैच की पहली पारी में छक्का जड़कर पूर्व भारतीय ओपनर वींरेंद्र सहवाग के अंदाज में शतक ठोक दिया है. यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का यह दूसरा शतक है. यशस्वी जायसवाल ने इससे पहले जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 171 रनों की पारी खेली थी.
यशस्वी जायसवाल सबसे बड़े मैच विनर
यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार हैं. यशस्वी जायसवाल में सबसे अच्छी बात ये है कि वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज किसी भी टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित होते हैं. यशस्वी जायसवाल से ओपनिंग में टीम इंडिया को तगड़ा बैलेंस भी मिलता है. यशस्वी जायसवाल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाते हैं.
[ad_2]
Source link