Home Sports मुशीर की बादशाहत को खतरा, साथी बल्लेबाज की हुई टॉप 2 में एंट्री

मुशीर की बादशाहत को खतरा, साथी बल्लेबाज की हुई टॉप 2 में एंट्री

0
मुशीर की बादशाहत को खतरा, साथी बल्लेबाज की हुई टॉप 2 में एंट्री

[ad_1]

हाइलाइट्स

मुशीर खान 5 मैचों में 2 शतक के साथ 334 रन बना चुके हैं
भारतीय कप्तान उदय सहारन भी 300 के क्लब में पहुंच गए हैं
स्पिनर सौम्य पांडेय 16 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर पहुंचे

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान उदय सहारन ने नेपाल के खिलाफ सुपर सिक्स के अपने दूसरे और आखिरी मुकाबले में धमाकेदार शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही उदय ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में टॉप 2 में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा है. पहले नंबर पर सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान की बादशाहत कायम है. सरफराज खान का हाल में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ है. उदय ने स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जेमी लेविस जॉन डंक को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया. भारतीय कप्तान यदि इसी तरह का प्रदर्शन आगे भी करते रहे तो वह हमवतन मुशीर को नंबर वन की कुर्सी से उतार सकते हैं.

स्कॉलैंड के जॉन डंक इस लिस्ट में 263 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं जबकि मुशीर खान (Musheer Khan)  5 मैचों में 2 शतकों के साथ 334 रन बनाकर पहले नंबर पर हैं. मुशीर ने अभी तक दो सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी जड़ी है वहीं उदय सहारन (Uday Saharan) एक सेंचुरी की मदद से 5 मैचों में 308 रन जुटा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के ह्यूज डी वेइबगन 252 रन के साथ चौथे वहीं पाकिस्तान के शाहजैब खान 4 मैचों में 234 रन जुटाकर पांचवें नंबर पर हैं.

U19 World Cup: भारतीय ‘त्रिमूर्ति’ का कमाल, नेपाल को धूल चटा सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

U19 World Cup: भारतीय बैटर्स ने साउथ अफ्रीका में गाड़े झंडे, सेंचुरी की कर दी बरसात, कप्तान ने भी मचाया हाहाकार

क्वेना मफाका 18 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं
इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में साउथ अफ्रीका के उदीयमान पेसर क्वेन मफाका पहले नंबर पर विराजमान हैं. मफाका 5 मैचों में 18 विकेट झटक चुके हैं. इस दौरान वह 3 बार पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं. मफाका की मैच में बेस्ट गेंदबाजी 21 रन देकर 6 विकेट है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के सौम्य पांडे आ गए हैं जो अपनी लेफ्ट हैंड ऑर्थोडोक्स गेंदबाजी से 5 मैचों में 16 विकेट झटक चुके हैं. नेपाल पर भारत की 132 रन की जीत में सौम्य पांडे का भी अहम रोल रहा जिन्होंने 4 विकेट चटकाए.

सौम्य पांडे 3 बार चार विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं
सौम्य पांडे यदि आगे भी इसी तरह की गेंदबाजी करते रहे तो वह साउथ अफ्रीकी पेसर क्वेना मफाका को पीछे छोड़ सकते हैं. पांडे ने पाकिस्तानी युवा पेसर उबेद शाह को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया. उबेद के नाम 4 मैचों में 12 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है जबकि ‘पांडे जी’ टूर्नामेंट में 3 बार चार विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कैलम एंड्रयू विडलर और श्रीलंका के विश्वा लाहिरू पांचवें नंबर पर हैं. विडलर और लाहिरू के नाम एक समान 11-11 विकेट दर्ज हैं. लेकिन औसत के मामले में विडलर आगे हैं. इसलिए वह चौथे नंबर पर कायम हैं.

Tags: India under 19, U-19 WC, Under-19 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here