[ad_1]
नई दिल्ली. भारत के लिए 2023 में रन बरसाने वाले बैटर शुभमन गिल का बल्ला कुछ दिनों से रूठा हुआ है. गिल पिछले 4 टेस्ट मैच में 131 रन ही बना पाए हैं. इससे फैंस का धैर्य चुक रहा है. दिग्गज क्रिकेटर और कोच रह चुके रवि शास्त्री भी अब कहने लगे हैं कि टीम के बाहर चेतेश्चर पुजारा जैसे बेहतरीन बैटर बैठे हैं और मौके का इंतजार कर रहे हैं. शास्त्री का यह इशारा शुभमन गिल के लिए है. पुजारा ने 2024 में अपने पहले 4 मैच में 535 रन बनाए हैं. लेकिन लगता है कि पुजारा का बैट भी अहम मौके पर उनका साथ छोड़ रहा है.
24 साल के शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 23 और 0 रन की पारी खेली. उन्होंने दूसरे टेस्ट में 34 रन बनाए. स्पष्ट है कि शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ दो बार अच्छी शुरुआत की लेकिन इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. रवि शास्त्री ने गिल की इसी कमजोरी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करना होगा. मत भूलिये के पुजारा इंतजार कर रहे हैं. वे रणजी ट्रॉफी में लगातार मेहनत कर रहे हैं और लगातार रडार पर हैं.’
लगता है कि चेतेश्वर पुजारा का बल्ला भी गलत समय पर खामोश हो रहा है. रवि शास्त्री ने जैसे ही पुजारा की अच्छी फॉर्म की याद दिलाई, तभी यह बैटर महज 3 रन बनाकर आउट हो गया. फिर अगले दिन जब पुजारा की बैटिंग आई तो वे खाता भी नहीं खोल सके. सौराष्ट्र के लिए रणजी मुकाबला खेल रहे चेतेश्वर पुजारा का यह खराब प्रदर्शन महाराष्ट्र के खिलाफ आया. हालांकि, यह मैच सभी बल्लेबाजों के मुश्किल साबित हुआ है. सौराष्ट्र की पूरी टीम पहली पारी में 202 रन बना सकी तो महाराष्ट्र की पहली पारी 159 रन पर सिमट गई.
चेतेश्वर पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद टीम में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि वे टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. साल 2024 में पुजारा की पहली 6 पारियां 243, 49, 43, 43, 66 और 91 रन की रही हैं. हालांकि, अगली 2 पारियों में वे खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. पुजारा की यह खराब पारियां एक तो करेला, उस पर नीम चढ़ा जैसी हैं, जो तब आई हैं, जब उनकी टीम में वापसी की बात हो रही है. बीसीसीआई एक-दो दिन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी 3 मैचों के लिए टीम घोषित कर सकता है.
.
Tags: Cheteshwar Pujara, India Vs England, Ranji Trophy, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : February 3, 2024, 16:26 IST
[ad_2]
Source link