[ad_1]
71 साल के हो चुके निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के चौथपन में उनकी नई फिल्म ’12वीं फेल’ बहार बनकर आई है। बतौर निर्माता तो विधु ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में बीते 20 साल में दी हैं, लेकिन बतौर निर्देशक उनकी आखिरी हिट फिल्म कौन सी रही? कोई पूछ ले तो सामने वाले को याद करके बताना पड़ता है। 1994 में रिलीज ‘1942 ए लव स्टोरी’ के बाद से विधु की बतौर निर्देशक रिलीज हुई फिल्में रही हैं, ‘करीब’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘एकलव्य’, ‘ब्रोकेन हॉर्सेस’ और ‘शिकारा’। उनकी नई फिल्म ‘12वीं फेल’ ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे किए हैं। और, इस दिन का जश्न विधु ने सिनेमा के छात्रों के साथ बहुत ही जिंदादिली के साथ मनाया।
विधु विनोद चोपड़ा ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू के एक थिएटर में शहर के दो फिल्म संस्थानों के सिनेमा के छात्रों के साथ इस मौके पर एक मास्टर क्लास का आयोजन किया। इसी दौरान ये भी खुलासा हुआ कि फिल्म की स्क्रिप्ट 179 ड्राफ्ट लिखे जाने के बाद मुकम्मल हुई। और, ये भी कि विधु विनोद चोपड़ा की कंपनी को अपनी फिल्मों से करोड़ों रुपये कमाकर देने वाले निर्देशक राज कुमार हिरानी का विधु को बतौर निर्देशक एक हिट फिल्म देने में भी सबसे बड़ा योगदान रहा।
[ad_2]
Source link