[ad_1]

जयराम रमेश।
– फोटो : एएनआई
विस्तार
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ लोकसभा चुनाव के लिए है, न कि विधानसभा चुनाव के लिए। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उत्तर प्रदेश में भी जाएगी। इससे पहले बनर्जी ने कहा था कि उन्हें शक है कि क्या देश की सबसे पुरानी पार्टी आगामी आम चुनाव में 40 सीटें भी जीत पाएगी। बनर्जी ने पार्टी को भाजपा को बनारस और प्रयागराज में हराने की चुनौती दी थी।
[ad_2]
Source link