[ad_1]

स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन, जो रूट, विराट कोहली।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज रविवार (चार फरवरी) को शुरू हुई। माउंट माउंगानुई में टेस्ट के पहले दिन अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नए कप्तान नील ब्रांड का निर्णय अब तक तो गलत साबित हुआ है। मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले दिन दो विकेट पर 258 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 118 और कप्तान केन विलियम्सन 112 रन बनाकर नाबाद हैं। टॉम लाथम 20 और डेवोन कॉन्वे एक रन बनाकर आउट हुए।
विलियम्सन ने टेस्ट में अपने करियर का 30वां शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन और भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से आगे निकल गए। ब्रैडमैन और कोहली के खाते में 29-29 शतक हैं। विलियम्सन ने वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल, ऑस्ट्रेलिया मैथ्यू हेडन और इंग्लैंड के जो रूट की बराबरी कर ली। विलियम्सन टेस्ट में 30 शतक पूरे करने वाले 16वें बल्लेबाज हैं।
[ad_2]
Source link