Home Sports VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने फेंकी आग उगलती गेंद, स्टोक्स ने छोड़ दिया बल्ला, हुए चारो खाने चित

VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने फेंकी आग उगलती गेंद, स्टोक्स ने छोड़ दिया बल्ला, हुए चारो खाने चित

0
VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने फेंकी आग उगलती गेंद, स्टोक्स ने छोड़ दिया बल्ला, हुए चारो खाने चित

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला. टीम इंडिया ने पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. एक छोर से विकेट लगातार गिरते रहे जबकि दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल अंगद की तरह क्रीज पर जमे नजर आए. जायसवाल ने दोहरा शतक ठोक स्कोरकार्ड पर 396 रन लगाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद गेंदबाजी में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को समेटने की जिम्मेदारी अपने कंधो ली. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स चारो खान चित नजर आए.

बेन स्टोक्स इंग्लैंड की तरफ से एक अहम कड़ी साबित होते हैं. उन्होंने पिछले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया था. इसके बाद इस मैच में इंग्लैंड ने जैक क्राउली के अर्धशतक के दम पर अच्छी शुरुआत की. लेकिन क्राउली के विकेट के बाद इंग्लिश टीम पत्तों की तरह बिखर गई. विकेटों के सरताज जसप्रीत बुमराह साबित हुए, उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स समेत 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. बेन स्टोक्स का विकेट सोशल मीडिया पर वायरल है क्योंकि बुमराह की आग उगलती गेंद स्टोक्स की क्षमता से परे नजर आई. तेज तर्रार रफ्तार वाली गेंद जाकर सीधे स्टंप पर लगी और वह दूर जा गिरा. इस अंदर आती बॉल को देख स्टोक्स भी हैरान थे, उनका बल्ला जमीन पर गिर गया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जसप्रीत बुमराह ने बनाया रिकॉर्ड

6 विकेट अपने नाम करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. लेकिन उन्होंने यह कारनामा भारतीय पेसर्स में सबसे तेज किया है. बुमराह के नाम महज 64 पारियों में 152 विकेट झटक दिए हैं. अभी तक इस रफ्तार से कोई भी भारतीय पेसर यह कारनामा नहीं कर पाया है.

IND vs ENG: यशस्वी का बल्ला.. बुमराह की रफ्तार, दूसरे दिन भी टीम इंडिया ने जमाई धाक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन भी भारत का दबदबा रहा. बुमराह और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम महज 253 रन पर सिमट गई. जिसके बाद दिन के अंत तक भारतीय टीम ने 28 रन बना लिए हैं. रोहित एंड कंपनी इंग्लैंड से 171 रIND vs ENG: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम भारत के सामने पस्त नजर आई. पहले बल्लेबाजी में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक ठोक मेहमान टीम के परखच्चे उड़ा दिए. इसके बाद बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से कप्तान समेत 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. न से आगे चल रही है.

Tags: Ben stokes, India Vs England, Jasprit Bumrah, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here