Home Sports Virat Kohli: तो इस वजह से कोहली ने लिया सीरीज से ब्रेक? जल्द आने वाली है खुशखबरी, दोस्त ने किया कन्फर्म

Virat Kohli: तो इस वजह से कोहली ने लिया सीरीज से ब्रेक? जल्द आने वाली है खुशखबरी, दोस्त ने किया कन्फर्म

0

[ad_1]

AB De Villiers: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विराट कोहली के दोस्त एबी डिविलियर्स ने बताया है कि कोहली-अनुष्का अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और दोनों अपने दूसरे बेबी के वेलकम की तैयारी में हैं. बता दें कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों से हटने का फैसला किया था. BCCI ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि विराट कोहली निजी कारणों से हट रहे हैं. हालांकि, कोहली के सीरीज में वापस आने को लेकर कोई अपडेट नहीं है. इस बीच डिविलियर्स ने उनसे जुड़ी एक बड़ी जानकारी अपने यू ट्यूब चैनल के जरिए दी है.

कोहली को लेकर बोले डिविलियर्स 

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने शनिवार को कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से विराट कोहली के हटने के बाद उन्होंने विराट कोहली से बात की. एबी डिविलियर्स ने अपने फैंस को बताया कि विराट कोहली ठीक हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के वेलकम की तैयारी में हैं. डिविलियर्स ने अपने एक लाइव यू ट्यूब शो में यह जानकारी दी है.

कोहली से हुई बात

डिविलियर्स ने बताया कि उनकी विराट कोहली से मैसेज पर कुछ बातचीत हुई है.. डिविलियर्स ने कोहली को टेक्स्ट करते हुए लिखा था, ‘कुछ समय से आपसे (बिस्किट) मिलना चाहता था. आप कैसे हैं? इस पर कोहली ने जवाब देते हुए लिखा, अभी मुझे अपने परिवार के साथ रहने की जरूरत है. मैं अच्छा हूं.’ डिविलियर्स ने यू ट्यूब वीडियो में आगे बताया, ‘हां, वह अपने दूसरे बेबी होने की उम्मीद कर रहे हैं. यह परिवार का समय है और चीजें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता परिवार है. आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते. हां, हम उन्हें मिस करते हैं, लेकिन उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लिया है.’ डिविलियर्स ने अंत में कोहली और अनुष्का को उनके होने वाले दूसरे बच्चे के जन्म के लिए शुभकामनाएं भी दीं. उनका यह वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं. वीडियो में 20:17 मिनट से लेकर 21:58 मिनट तक कोहली को लेकर बात की है.

फैन ने पूछा था सवाल 

दरअसल, अपने लाइव यू ट्यूब शो पर फैंस के सवालों के जवाब देते हुए डिविलियर्स ने कोहली को लेकर यह बातें बताई हैं. एक फैन ने डिविलियर्स ने सवाल किया, ‘हेलो सर, क्या आपको विराट कोहली से बात हुई? वह ठीक हैं? क्या वह आखिरी तीन टेस्ट मैचों में खेलेंगे? टीम इंडिया को उनकी जरूरत है और उनके फैन मैदान में कोहली की वापसी का इंतजार कर रहे हैं.’ इस सवाल पर डिविलियर्स ने कोहली को लेकर अपडेट दिया है. हालांकि, उन्होंने कोहली की सीरीज में वापसी को लेकर कुछ नहीं कहा है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here