[ad_1]

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले बजट पर रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में हस्ताक्षर कर इसे अंतिम रूप दिया। इसका आकार 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा रहने की उम्मीद है। इस बजट में आटिफिशियल इंटेलीजेंस, सोलर, धार्मिक पर्यटन, कृषि, उद्योग और एमएसएमई पर फोकस रहने की संभावना है। बजट में प्रदेश को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ाने की झलक भी मिलेगी। इस बजट में सोलर पॉलिसी के तहत सोलर सिटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
युवाओं के लिए लैपटॉप और टेबलेट के लिए भी विशेष वित्तीय प्रावधान हो सकते हैं। इंडिस्ट्रयल कॉरीडोर के लिए पैकेज और ओडीओपी पर भी खास फोकस रहेगा। केंद्र सरकार की योजनाओं में राज्यांश की व्यवस्था पर भी केंद्रित होगा। बजट में आर्टिफिशियल इटेंलीजेंस (एआई) के लिए भी शुरुआती 50 करोड़ रुपये का प्रावधान हो सकता है।
ज्यूरिख (स्विटजरलैंड) की जिस नामचीन ईटीएच यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने पढ़ाई की थी, उसके साथ नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में एक एआई सेंटर खोला जाना प्रस्तावित है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग भी मदद करेगा। शासन में इन मामलों को डील करने के लिए एआई विभाग भी बनाने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक, बजट में सरकार की एआई संबंधी दिशा की झलक भी मिलेगी।
[ad_2]
Source link