[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान की बांग्लादेश पर 5 रन से जीत के बाद अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 की सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमें तय हो गईं. पाकिस्तान ने सुपर सिक्स के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज की. भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें पहले ही अंतिम 4 का टिकट कटा चुकी थीं. विश्व कप का पहला सेमीफाइनल 6 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को आयोजित होगा. पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा जो 6 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा.
खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय है. उदय सहारन (Uday Saharan) की कप्तानी वाली टीम ने अपने आखिरी सुपर सिक्स मुकाबले में नेपाल को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. भारत ने लीग स्टेज में 3 जबकि सुपर सिक्स चरण में 2 मैच जीते. टीम ने सुपर सिक्स में न्यूजीलैंड और नेपाल को धोया.
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 (U19 World Cup 2024) के सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंची हैं?
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें पहुंची हैं.
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में कौन सी दो टीमें टकराएंगी?
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में भारत की टक्कर साउथ अफ्रीका से होगी.
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा?
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कब और कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच मंगलवार (6 फरवरी) को बेनोई में दोपहर 1:30 बजे से भिड़ेंगी.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच कब और कितने बजे से खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार (8 फरवरी) को दोपहर डेढ़ बजे से बेनोई में खेला जाएगा.
अंडर 19 वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
अंडर 19 वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर देख सकते हैं.
अंडर 19 वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
अंडर 19 वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (
Disney + Hotstar) पर देख सकते हैं.
.
[ad_2]
Source link