Home Sports 8 साल तक दुनिया से छुपाए रखा, इरफान पठान के पत्नी की तस्वीर आई सामने

8 साल तक दुनिया से छुपाए रखा, इरफान पठान के पत्नी की तस्वीर आई सामने

0
8 साल तक दुनिया से छुपाए रखा, इरफान पठान के पत्नी की तस्वीर आई सामने

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अपनी बेबाक बयान की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे बल्लेबाज सरफराज खान को टीम इंडिया में जगह ना दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया से सबको हैरान किया था. इस बार उनकी चर्चा क्रिकेट नहीं बल्कि निजी जीवन की वजह से हो रही है. दरअसल शादी के 8 साल में पहली बार उन्होंने पत्नी के चेहरे की झलक फैंस को दिखाई है.

टीम इंडिया के स्टार रहे पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी चर्चा क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि निजी जीवन की वजह से हो रही है. दरअसल साल 2016 में शादी के बंधन में बंधने वाले भारतीय दिग्गज वैसे तो अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं लेकिन इस बार कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उनको लेकर बातें की जा रही है.



इरफान पठान ने शादी की आठवीं सालगिराह पर पत्नी सफा बेग के साथ एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें उन्होंने पत्नी का चेहरा नहीं छुपाया. इससे पहले जितनी भी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी उसमें या तो सफा हिजाब में नजर आई थी या फिर उन्होंने चेहरे को हाथ से छुपाया हुआ था. इन दोनों के ना होने पर तस्वीर ऐसी ली गई होती थी जिसमें चेहरा नजर ना आ रहा हो.

इरफान ने शादी की 8वीं सालगिराह पर एक प्यार भरा संदेश लिखते हुए पत्नी सफा के साथ तस्वीर साझा की. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा. एक ही शख्स द्वारा कितनी सारी भूमिका को निभाने की कला में महारत रखने वाली यह शख्सियत है. मूड को बेहतर करने वाली, कॉमेडियन, ट्रबलमेकर, हर स्थिति में साथ देने वाली, दोस्त, मेरे बच्चों की मां. अपने जीवन के बेहतरीन सफर में आपको साथ पाया मेरी पत्नी की तरह. शादी की 8वीं साल गिराह मुकारक हो.

Tags: Irfan pathan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here