Home Breaking News Budget Session Live: ‘अगले चुनाव तक दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष’; लोकसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Budget Session Live: ‘अगले चुनाव तक दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष’; लोकसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

0
Budget Session Live: ‘अगले चुनाव तक दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष’; लोकसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

[ad_1]

05:21 PM, 05-Feb-2024

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं विशेष रूप से विपक्ष ने जो संकल्प लिया है, उसकी सराहना करता हूं। उनके भाषण के एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होंने  लंबे अरसे तक वहां रहने का संकल्प ले लिया है। आप कई दशक तक जैसे यहां (सत्ता में)  बैठे थे, वैसे ही कई दशक वहां (विपक्ष) बैठने का आपका संकल्प ले लिया है। 

05:09 PM, 05-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। 

03:16 PM, 05-Feb-2024

ई-व्हीकल-सीएनजी वाहनों में हुई बढ़ोतरी

उन्होंने यह भी बताया कि सीएनजी तथा बिजली से चलने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि सीएनजी स्टेशनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पुरी ने कहा कि सीएनजी स्टेशन 2014 में 738 थे जो अब बढ़ कर 6159 हो गए हैं। यह 79 फीसदी की वृद्धि है। उन्होंने बताया कि गैस अवसंरचना और पाइपलाइन बिछाने के काम में भी तेजी आई है।

03:12 PM, 05-Feb-2024

लाल सागर में पेट्रोलियम पोतों पर हमलों से हालात बिगड़ने की आशंका नहीं: सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ लाने-ले जाने वाले पोतों पर लाल सागर में हूती और अन्य विद्रोही  गुटों के हमलों के मद्देनजर सरकार ने इसके लिए कई उपाय किए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, भूराजनीतिक स्थिति और बाजार में स्थिरता है। लाल सागर में ऐसे हमलों की वजह से हालात बिगड़ने की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा ‘‘देश के बाहर के तत्वों के इन हमलों की पृष्ठभूमि में गहन विचार विमर्श कर समुचित कदम उठाए गए हैं। ’’

उन्होंने बताया कि सीएनजी के दामों में कटौती की फिलहाल कोई योजना नहीं है, लेकिन वैश्विक बाजार में इनके दामों में कमी आने पर इस बारे में जरूर विचार किया जाएगा। बीते दो साल के दौरान वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्यों में अस्थिरता रही है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2023 में सीएनजी के दामों की समीक्षा की गई।

02:10 PM, 05-Feb-2024

उड़ान योजना के तहत सभी 529 मार्गों पर विमानों का परिचालन जारी: केंद्र

केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि उड़ान योजना के तहत 529 में से किसी भी मार्ग को रद्द नहीं किया गया है और सभी मार्गों पर उड़ानों का परिचालन जारी है। नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने  बताया कि नए मार्गों की शुरूआत के लिए नीलामी प्रक्रिया होती है, जिसमें एयरलाइन कंपनियां शामिल होती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पहले से ही किसी भी एयरलाइन को कोई भी मार्ग नहीं दिया जाता है। निविदा प्रक्रिया के भी निश्चित नियम होते हैं, जिनका एयरलाइन कंपनियों को पालन करना होता है।’’

02:04 PM, 05-Feb-2024

संसद की कार्यवाही देखने पहुंचे अलग-अलग धर्मगुरु

देश के विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेता आज संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मिलने के लिए संसद पहुंचे। वे संसद की कार्यवाही भी देखेंगे। इस मौके पर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा, “पैगाम-ए-मोहब्बत है, पैगाम देश है। आज हम प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं।”

01:13 PM, 05-Feb-2024

केंद्र सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में 78,673 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय के लिए सोमवार को लोकसभा से मंजूरी मांगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच को पेश किया। अनुदान की अनुपूरक मांगों में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का सकल अतिरिक्त व्यय शामिल हैं। इसकी प्रतिपूर्ति 1.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत के साथ किया जाएगा। लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में 78,672.92 करोड़ रुपये का शुद्ध नकद प्रवाह शामिल है।

01:07 PM, 05-Feb-2024

जम्मू कश्मीर को लेकर अहम विधेयक लोकसभा में पेश

जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकायों से संबंधित कानून में संशोधन के प्रस्ताव वाला एक विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से ‘जम्मू कश्मीर स्थानीय निकाय कानून (संशोधन) विधेयक, 2024’ प्रस्तुत किया। विधेयक में जम्मू कश्मीर पंचायती राज अधिनियम, 1989; जम्मू कश्मीर निगम अधिनियम, 2000 और जम्मू कश्मीर नगर निगम अधिनियम, 2000 में संशोधन का प्रस्ताव है।

01:03 PM, 05-Feb-2024

प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से निपटने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पेश

सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और अनियमितताओं से सख्ती से निपटने के प्रावधान वाला ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024’ सोमवार को लोकसभा में पेश किया। विधेयक में परीक्षाओं में अनियमितताओं से संबंधित अपराध के लिए अधिकतम 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल में इस विधेयक को मंजूरी दी थी। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज सदन में इसे पेश किया।

10:34 AM, 05-Feb-2024

Budget Session Live: ‘अगले चुनाव तक दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष’; लोकसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Parliament Budget Session 2024 Updates News in Hindi: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान सदन को संबोधित करेंगे। बता दें कि वर्तमान में संसद में बजट सत्र जारी है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। पीएम मोदी आज इसी अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। पढ़ें आज की कार्रवाई से जुड़े अपडेट्स…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here