Home Breaking News IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी पर संशय बरकरार; केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को लेकर आया यह अपडेट

IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी पर संशय बरकरार; केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को लेकर आया यह अपडेट

0
IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी पर संशय बरकरार; केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को लेकर आया यह अपडेट

[ad_1]

IND vs ENG Doubt remains on Virat Kohli return Check KL Rahul Ravindra Jadeja and Mohammed Shami update

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में विराट कोहली नहीं खेले। कहा जा रहा है कि वह तीसरे टेस्ट से वापसी कर लेंगे। कोहली ने पारिवारिक कारणों से छुट्टी ली थी। उनके करीबी दोस्त और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इस बात का खुलासा किया कि कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में विराट की वापसी पर संशय बरकरार है।

कोहली इस समय देश से बाहर हैं। यह समझा जाता है कि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर या बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी उनसे बात करेंगे ताकि स्पष्ट तस्वीर मिल सके कि वह वापसी के लिए तैयार हैं या नहीं। मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ”बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि परिवार सबसे पहले आता है और विराट तभी खेलेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह खेलने की स्थिति में हैं।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here