[ad_1]
नई दिल्ली. शुभमन गिल, टीम इंडिया का वो युवा बैटर जिसको भविष्य का कोहली माना जा रहा है. गिल ने 2023 में दिग्गज विराट कोहली को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. फिर चाहे बात लिमिटेड ओवर्स में शतकों की हो या रनों की. लेकिन टेस्ट में गिल के बल्ले की खामोशी ने उनके स्थान पर तलवार लटका दी थी. लेकिन कप्तान और कोच ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्हें आखिरी मौका दिया था. लेकिन इस मुकाबले से पहले उन्हें अल्टीमेटम मिल गया था.
शुभमन गिल के नाम पिछली 9 पारियों में महज 153 रन दर्ज थे. साउथ अफ्रीका दौरे पर फेल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी गिल के बल्ले में जंग नजर आई. जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा. लेकिन दूसरे टेस्ट में मौके से पहले उन्हें अल्टीमेटम मिल गया था कि यह उनके लिए आखिरी मौका है. पहली पारी में गिल 34 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक ठोककर अपनी लाज और टीम में पोजीशन दोनों बचा ली है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन ने अपने परिवार के एक सदस्य से कहा था, ‘मैं जाऊंगा और गुजरात के खिलाफ मोहाली में रणजी ट्रॉफी में मुकाबला खेलूंगा.’ रिपोर्ट के मुताबिक खामियों को सुधारने के लिए गिल को रणजी ट्रॉफी में भेजने का प्लान था.
IND vs ENG: टीम इंडिया ने बनाए 600 रन, लेकिन नहीं रुकी विकेटों की पतझड़, दोहराया शर्मनाक रिकॉर्ड
गिल के शतक से मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
शुभमन गिल ने बहती गंगा में हाथ नहीं धोए बल्कि उनकी शतकीय पारी उस समय आई जब बड़े-बड़े बल्लेबाज फ्लॉप नजर आ रहे थे. उन्होंने 104 रन की बहुमूल्य पारी को अंजाम दिया. जिसके दम पर टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए. इस पारी की बदौलत भारत ने मेगमान टीम के सामने 399 रन का लक्ष्य रख दिया है. शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज दौरे के बाद ओपनिंग से हटकर 3 नंबर पर बैटिंग करने का फैसला किया था. अब उन्होंने इस नंबर पर अपनी बैटिंग की छाप छोड़ दी है.
.
Tags: India Vs England, Shubman gill, Team india
FIRST PUBLISHED : February 4, 2024, 19:50 IST
[ad_2]
Source link