Home Sports Joe Root: बल्ला पकड़ने की स्थिति में भी नहीं जो रूट? साथी एंडरसन ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

Joe Root: बल्ला पकड़ने की स्थिति में भी नहीं जो रूट? साथी एंडरसन ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

0
Joe Root: बल्ला पकड़ने की स्थिति में भी नहीं जो रूट? साथी एंडरसन ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

[ad_1]

Joe Root Injury Update: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की दाएं हाथ की छोटी अंगुली में चोट को लेकर अपडेट दिया है. बता दें कि मैच के तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान रुट की अंगुली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. रूट को भारत की दूसरी पारी के 18वें ओवर के दौरान चोट लगी, जब उन्होंने स्लिप में शुभमन गिल के बल्ले से लगकर आई गेंद को लपकने की कोशिश की. हालांकि, टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज एंडरसन ने रूट की चोट संबंधित चिंताओं को खारिज कर दिया. 

रूट की चोट पर बोले एंडरसन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की अंगुली पर गेंद लगी और फिर बाउंड्री के लिए चली गई. चोट के बाद इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने एक बयान में कहा, ‘तीसरे दिन के पहले सेशन में स्लिप में कैच लेने का प्रयास करते हुए जो रूट के दाएं हाथ की छोटी उंगली पर चोट लगी. इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है और अंगुली पर बर्फ लगा रही है जिसके कारण वह मैदान से बाहर रहेंगे.’ हालांकि, चोट के बाद रूट मैदान पर वापस नहीं लौटे, लेकिन टीम के साथी एंडरसन ने कहा कि टीम प्रबंधन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता. 

स्टंप्स के बाद बोले एंडरसन 

एंडरसन ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हां, वह इसकी देखभाल कर रहा है. मुझे लगता है कि सुबह अभ्यास में भी उसकी इसी उंगली में कुछ लग गया था. फिर मैदान में भी इसी उंगली में चोट लग गई. मुझे नहीं लगता कि चिंता की कोई बात है. बस कन्फर्म कर रहे हैं कि कल के लिए जितना अच्छा रहे, उतना सही है. हमें बल्लेबाजी में उसकी जरूरत पड़ सकती है. इसलिए कन्फर्म कर रहे हैं कि वह बल्ला पकड़ सकें. कोई और बाहरी जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है. इसलिए कन्फर्म कर रहे हैं कि वह बल्लेबाजी के लिए सही रहे.’ 

रूट के बल्ले से नहीं निकले हैं रन  

बता दें कि मौजूदा सीरीज में रूट ज्यादा प्रभावशाली नहीं दिखे हैं. उनके बल्ले से रन नहीं बन पाए हैं, लेकिन हैदराबाद में पहले टेस्ट में उन्होंने दो पारियों में 79 रन देकर चार और 41 रन देकर एक विकेट लिया था. इससे इंग्लैंड की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. हैदराबाद टेस्ट में वह 29 और दो रन, जबकि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ पांच रन बना पाए. बता दें कि इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए भारत ने 399 रन का टारगेट दिया है. पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड को अभी भी 332 रन की दरकार है, जबकि भारत को 8 विकेट की.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here