Home Breaking News Mukesh Ambani: वैश्विक स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख की धाक; दुनिया में दूसरा, भारत में पहला पायदान

Mukesh Ambani: वैश्विक स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख की धाक; दुनिया में दूसरा, भारत में पहला पायदान

0
Mukesh Ambani: वैश्विक स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख की धाक; दुनिया में दूसरा, भारत में पहला पायदान

[ad_1]

Mukesh Ambani globally second rank Brand Guardianship Index 2024 know highlights

दुनियाभर में है भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी की धाक
– फोटो : amar ujala graphics

विस्तार


अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की लीडरशिप स्किल एक बार फिर सामने आई है। नेतृत्व कौशल के मायने में अंबानी दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में अंबानी को दुनियाभर में दूसरा स्थान मिला है, जबकि भारतीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) या प्रमुख के मामले में अंबानी देश में नंबर वन पोजिशन पर हैं। गौरतलब है कि 2023 की गार्जियनशिप इंडेक्स में भी मुकेश अंबानी को वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर रखा गया था। 

क्या और क्यों चर्चित है कारोबारियों की यह सूची?

ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स कंपनियों के मुख्यकार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को वैश्विक स्तर पर मान्यता देता है। इस इंडेक्स में कंपनी के सभी हितधारकों – कर्मचारियों, निवेशकों और समाज की जरूरतों के बीच संतुलन कायम करते हुए स्थायी व्यावसायिक मूल्य के तहत कारोबार करने वाले उद्योगपतियों का मूल्यांकन किया जाता है।

मुकेश अंबानी गूगल, एप्पल, टेस्ला के दिग्गजों से भी आगे हैं

गार्जियनशिप इंडेक्स के मुताबिक अंबानी माइक्रोसॉफ्ट चीफ सत्या नडेला, गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई, एप्पल के सीईओ टिम कुक और टेस्ला चीफ एलन मस्क जैसे वैश्विक दिग्गजों से भी आगे हैं। उन्होंने टाटा समूह के एन चंद्रशेखरन और महिंद्रा समूह के अनीश शाह जैसे कई अन्य भारतीयों को भी पीछे छोड़ने में कामयाबी पाई है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here