[ad_1]

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर 29 फरवरी 2024 के बाद काम करने पर रोक लगा दी है। अब इसे लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ‘रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक को प्रतिबंधित कर दिया है और 29 फरवरी के बाद उसका कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। रिजर्व बैंक ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साल 2017 से अनियमिताएं हो रहीं थी। जब आरबीआई ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए हैं तो फिर सीबीआई इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए है?’
#WATCH | On RBI’s restrictions on Paytm Payments Bank, Congress leader Supriya Shrinate says, “RBI has restricted Paytm payments bank & there will be no existence of it after 29 February…There are very serious charges levelled by the RBI. The irregularities started in… pic.twitter.com/VFJph2tU2s
— ANI (@ANI) February 5, 2024
श्रीनेत ने आरोप लगाया कि ईडी के 95 प्रतिशत केस सिर्फ राजनेताओं के खिलाफ हैं। उन्होंने सवाल किए कि इतने सारे उल्लंघन के बावजूद पेटीएम को इतनी लंबी राहत क्यों दी जा रही है? मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर ईडी ने अब तक क्या कार्रवाई की है? पेटीएम ने भाजपा और पीएम केयर्स फंड में को कितना दान किया है?
[ad_2]
Source link