[ad_1]
भारतीय सिनेमा की ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर आज अपना अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। 4 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी उर्मिला मातोंडकर ने अपने फिल्मी करियर में ‘रंगीला’, ‘सत्या’, ‘जुदाई’, ‘कौन’, ‘एक हसीना थी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई। अपने करियर के सबसे चमकदार दिनों में उनका नाम फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा से खूब जोड़ा गया। लेकिन, उनकी प्रेम कहानी मुकमम्मल हुई कश्मीर के एक नौजवान के साथ। अपने से 10 साल छोटे बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी करके उर्मिला ने तब सबको चौंका दिया था। चलिए आपको बताते हैं उर्मिला और मोहसिन की ये प्रेमकथा..
Aamir Khan Video: संदीप रेड्डी वांगा की आलोचना पर आमिर खान का वीडियो वायरल, माफी मांगते दिखे अभिनेता
Sridevi: श्रीदेवी के निधन पर हुई जालसाजी, सीबीआई ने प्राइवेट जासूस के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र
उर्मिला मातोंडकर ने मोहसिन अख्तर से 3 मार्च 2016 को शादी की। शादी में सिर्फ कुछ खास दोस्तों और परिवार के लोग ही शामिल हुए क्योंकि मोहसिन अख्तर मीर इस शादी को बहुत ही साधारण तरीके से करना चाह रहे थे। इस शादी के बाद ऐसी अफवाह थी कि उर्मिला मातोंडकर ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। लेकिन उर्मिला मातोंडकर ने इन अफवाहों से साफ इनकार करते कहा कि वह अब भी हिंदू हैं और आगे भी रहेंगी।
[ad_2]
Source link