Home Breaking News Weather Update: पंजाब में दिन का पारा 0.9 डिग्री गिरा, आज बारिश-ओलावृष्टि के आसार, ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: पंजाब में दिन का पारा 0.9 डिग्री गिरा, आज बारिश-ओलावृष्टि के आसार, ऑरेंज अलर्ट

0
Weather Update: पंजाब में दिन का पारा 0.9 डिग्री गिरा, आज बारिश-ओलावृष्टि के आसार, ऑरेंज अलर्ट

[ad_1]

Weather Update: Chances of rain and hailstorm in Punjab, orange alert for today

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


पंजाब में मौसम का मिजाज और बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही आकाश में बिजली चमकने के साथ बारिश व ओलावृष्टि होगी।

उधर, शनिवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश रही, जिससे दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे पहुंच गया। अमृतसर का तापमान 16.4 डिग्री (सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे), लुधियाना का 18.2 डिग्री (सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 19.8 डिग्री (सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे), पठानकोट का 15.5, गुरदासपुर का 14.5, एसबीएस नगर का 18.3, बरनाला का 18.1, फरीदकोट का 19.2, फिरोजपुर का 15.8, जालंधर का 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 7.6 डिग्री के तापमान के साथ मोगा ठंडा रहा। इसके अलावा अमृतसर का पारा 10.3, लुधियाना का 9.4, पटियाला का 8.4, पठानकोट का 9.2, बठिंडा का 9.0, फरीदकोट का भी 9.0, गुरदासपुर का 9.0, एसबीएस नगर का 10.1, बरनाला का 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है। लेकिन रविवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। सोमवार को पंजाब में कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिलेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here