Home Sports इंग्लिश दिग्गज की भविष्यवाणी फेल, 600 रन चेज करने पर थी नजर, 292 बनाकर हुए धराशायी

इंग्लिश दिग्गज की भविष्यवाणी फेल, 600 रन चेज करने पर थी नजर, 292 बनाकर हुए धराशायी

0
इंग्लिश दिग्गज की भविष्यवाणी फेल, 600 रन चेज करने पर थी नजर, 292 बनाकर हुए धराशायी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने आसान सी जीत दर्ज की. भारत ने इस मुकाबले को 106 रन से जीता. इंग्लैंड की टीम चेज करते हुए 292 रन ही बना सकी. नतीजा ये हुआ कि भारत ने मुकाबले को जीत लिया. सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई हैं. इस हार के साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की भविष्यवाणी पर भी पानी फिर गया. दरअसल, तेज गेंदबाज ने कहा था कि अगर भारत 600 रन भी बनाती है तो हम चेज कर लेंगे.

जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने तीसरे दिन दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि आज भारतीय टीम में घबराहट दिख रही थी, जिस तरह से वे बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें नहीं पता कि कितने रन काफी होंगे. वे काफी सतर्क थे और यहां तक कि तब तक उनकी बढ़त इतनी बड़ी हो गई थी. हमारे कोच ब्रैंडन मैकलम ने एक दिन पहले कहा था कि यदि टीम इंडिया 600 रन भी बनाती है तो उनकी टीम उसे हासिल करने की कोशिश करेगी.

शुभमन गिल ने जड़ा शतक, तारीफ में उतरे सचिन तेंदुलकर तो फैंस बोले- दामाद जी के…

SA vs NZ: रचिन रवींद्र ने तोड़ा अपने सीनियर खिलाड़ी का रिकॉर्ड, विलियमसन के साथ मिलकर खास लिस्ट में बनाई जगह

भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना सकी. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शुभमन गिल के शानदार शतक की मदद से 255 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 143 रन से पिछड़ी थी. उसे जीत के लिए 332 रन की जरूरत थी. लेकिन इंग्लैंड की टीम चौथे दिन ही ऑल आउट हो गई. वह 69.2 ओवर में सिर्फ 192 रन ही बना सके. जैक क्राउली ने सबसे अधिक 73 रन बनाए. कप्तान बेन स्टोक्स 11 रन बनाकर रन आउट हो गए.

Tags: Brendon McCullum, India Vs England, James anderson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here